अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको तो पता ही होगा कि मोशन कैप्चर तकनीक क्या होती है और इससे फिल्में कैसे बनती हैं। और अगर नहीं पता है तो हम बता देते हैं। ये दरअसल किसी जीवित इंसान के हाव भाव पकड़ने की तकनीक है, जिसमें किसी कलाकार के चेहरे और शरीर पर दर्जनों सेंसर लगाकर उसकी मांसपेशियों की हलचल कंप्यूटर पर कैद की जाती है। इस मसले को लेकर आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन कैसे आमने सामने आ गए हैं, ये समझने के लिए पहले आप ये वीडियो देखें।
ओम राउत ने कार्तिक के तरकश से छोड़ा आयुष्मान पर तीर, मुंबई पहुंची मोशन कैप्चर तकनीक, देखिए वीडियो
जैसा कि वीडियो में आपने देखा मोशन कैप्चर एक ऐसी तकनीक है जिसमें किसी एक के हाव भाव किसी दूसरे बिल्कुल भिन्न किरदार पर दोहराए जा सकते हैं। अब ये समझिए कि अगर एंडी सर्किस की जगह कोई काबिल कोरियाग्राफर या उसका डांसर हो और लंगूर की जगह शक्ल चुन ली जाए कार्तिक आर्यन की। जी हां, किसी डांसर के शरीर पर सेंसर लगाकर शूट किए गए हावभाव पर कार्तिक आर्यन का एनीमेटड अवतार लगाकार फिल्म ‘तानाजी’ के निर्देशक ओम राउत ने एक हैरतअंगेज वीडियो बनाया है।
ओम राउत इन दिनों अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग की तैयारियों में लगे हैं। इस फिल्म में वह मोशन कैप्चर तकनीक का भी इस्तेमाल करने वाले हैं। इस तकनीक का पहला प्रदर्शन उन्होंने कार्तिक आर्यन के अवतार पर फिल्माए गए इस गाने में किया है। वैसे इस अवतार के फटाफट सामने आने की भी दिलचस्प कहानी है।
हुआ यूं कि अभिनेता आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को चौंकाने के लिए एक नया आइडिया सोचा। उनका आइडिया था कि कार के एक नए विज्ञापन में वह खुद दिखने की बजाय अपने नए एनीमेशन अवतार 'आदर्शमान' के रूप में दिखाई देते। इस विज्ञापन की शूटिंग हो चुकी है और आयुष्मान की टीम ने इसके बारे में मार्केटिंग और पीआर प्लान भी बना लिया लेकिन, इस अद्भुत आइडिया की हवा किसी अंदर के आदमी ने ही निकाल दी। बताया जाता है कि इस प्रयोग की हवा सबसे पहले ओम राउत को लगी और उन्होंने ही टीसीरीज के साथ मिलकर कार्तिक आर्यन का ये गाना बना दिया।
इस बारे में आयुष्मान कहते हैं, "नए और उभरते प्रारूपों के माध्यम से ताज़गी भरे आइडिया पेश करने में मेरा हमेशा से यकीन रहा है। इसलिए प्रशंसकों के साथ जुड़ने के एक प्लेटफॉर्म के तौर पर आदर्शमान के कांसेप्ट को लेकर मैं इक्साइटेड था। इस नए अवतार में ऑडियंस के साथ जुड़ने का इच्छुक हूं।" लेकिन, आयुष्मान की इच्छा पर कार्तिक आर्यन का एक्शन भारी पड़ चुका है। अपने नए अवतार को लेकर कार्तिक आर्यन भी काफी खुश बताए जाते हैं।
पढ़ाई के लिए मुंबई से न्यूयॉर्क पहुंचीं सुहाना खान, कॉलेज से शेयर की पहली तस्वीर
