फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन का ये है बर्थडे ‘धमाका’, मुंबई आतंकी हमले की टीवी पर सुनाएंगे LIVE कहानी

Sun, 22 Nov 2020 07:30 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 22 Nov 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Gift To Fans On His 30th Birthday announce his New Film Dhamaka based on mumbai terror attack
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

रविवार को 30 साल के हो गए कार्तिक आर्यन तिवारी के करियर की सबसे रिस्की फिल्म का एलान उनके बर्थडे गिफ्ट के तौर पर हो गया ह। यह वही फिल्म है जिसे वह ‘नीरजा’ फेम निर्देशक राम माधवानी के साथ करने जा रहे हैं। फिल्म में कार्तिक एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगे और मुंबई बम धमाकों की कहानी एक नए तरीके से सुनाएंगे।

Kartik Aaryan Gift To Fans On His 30th Birthday announce his New Film Dhamaka based on mumbai terror attack
कार्तिक आर्यन - फोटो : फाइल

कार्तिक आर्यन की इस नई फिल्म का एलान शूटिंग से बस पखवारे भर पहले ही हुआ है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म एक थ्रिलर फिल्म होगी और राम इसमें अपनी वही स्टाइल दोहराएंगे जिसे लोगों ने उनकी पहली फिल्म ‘नीरजा’ और सुष्मिता सेन की वापसी वाली वेब सीरीज ‘आर्या’ में देख रखा है। फिल्म से राम माधवानी की पत्नी अमिता भी बतौर सह निर्माता जुड़ी हैं।

Kartik Aaryan Gift To Fans On His 30th Birthday announce his New Film Dhamaka based on mumbai terror attack
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म का नाम रखा गया है ‘धमाका’ और इसकी यूएसपी ये बताई जा रही है कि ये इक्कीसवीं सदी में एक न्यूज चैनल के काम करने के तौर तरीकों की छानबीन करेगी। फिल्म का निर्माता रॉनी स्क्रूवाला है। रॉनी के मुताबिक जब राम ने उन्हें इस फिल्म की कहानी सुनाई तो तुरंत उन्होंने इसके निर्माण का फैसला ले लिया था। वह बताते हैं कि जब ये पटकथा कार्तिक को सुनाई गई तो उनकी प्रतिक्रिया भी ऐसी ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Gift To Fans On His 30th Birthday announce his New Film Dhamaka based on mumbai terror attack
कार्तिक आर्यन - फोटो : फाइल

कार्तिक आर्यन को भी फिल्म में काफी दम नजर आ रहा है। उनको भरोसा है कि ये फिल्म उनकी रोमांटिक और कॉमेडी हीरो वाली छवि से उन्हें आगे ले जाने में कामयाब रहेगी। फिल्म में वह ऐसे टीवी पत्रकार की भूमिका में दखेंगे तो मुंबई में हुए आतंकी हमले के सजीव प्रसारण की अहम कड़ी है। कार्तिक के मुताबिक ये कहानी सुनते हुए ही वह काफी रोमांचित हो गए थे और ये फिल्म उनके लिए अपने भीतर के अभिनेता का एक दूसरा पहलू दर्शकों के सामने पेश करने का मौका देगी।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Gift To Fans On His 30th Birthday announce his New Film Dhamaka based on mumbai terror attack
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

निर्देशक राम माधवानी कहते हैं कि बतौर निर्देशक उन्हें ऐसी कहानियां बहुत प्रभावित करती हैं जिनमें मानवीय पहलू शमिल हों। देखने में भले ये फिल्म एक थ्रिलर जैसी है लेकिन फिल्म की पटकथा में बहुत सारी भावनाएं और नाटकीयता दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी के हिसाब से इसे एक युवा अभिनेता की जरूरत थी जिसको किरदार के हिसाब से काढ़ने दिक्कत न हो। कार्तिक इस किरदार के लिए बिल्कुल सही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed