मशहूर निर्माता निर्देशक करण जौहर के पिता यश जौहर जिस फिल्म दोस्ताना से पहली बार 1980 में फिल्म प्रोड्यूसर बने, उसी नाम के सहारे करण जौहर अब अपनी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस को नई रफ्तार देना चाहते हैं। करण जौहर इसी नाम से 11 साल पहले भी एक फिल्म बना चुके हैं। यश जौहर की पुण्य तिथि (26 जून) के अगले दिन करण ने इसी फिल्म का सीक्वेल बनाने का ऐलान किया है। फिल्म के लिए उन्हीं कार्तिक आर्यन को उन्होंने बतौर हीरो लेने का ऐलान किया, जिन पर उनका दबाव फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी की कामयाबी के बाद बेकार गया था। फिल्म में जान्हवी कपूर को लेने की भी दिलचस्प कहानी है।
'दोस्ताना 2' में कार्तिक- जान्हवी के आने की ये है असली कहानी, ये हो सकता है तीसरा लीड एक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के सुपरहिट होने के तुरंत बाद खबरें आई थीं कि करण जौहर इस फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन में खासी दिलचस्पी ले रहे हैं। दोनों की मुलाकातें भी हुईं और करण ने कार्तिक को लेकर फिल्म बनाने का मन भी बना लिया। लेकिन, जिन शर्तों पर करण इस फिल्म में कार्तिक को लेना चाह रहे थे, वे उन्हें पसंद नहीं आईं। बताते हैं कि कार्तिक ने ये फिल्म करने से मना कर दिया और दूसरे निर्माताओं के साथ फिल्में करने लगे। कार्तिक की एक और फिल्म लुकाछिपी हिट हुई तो करण को अपने फैसले पर पछतावा हुआ। इसके बाद कार्तिक ने निर्देशक इम्तियाज अली और मुदस्सर अजीज की फिल्में भी साइन कर लीं।
फिल्म कारोबार में कार्तिक की बढ़ती अहमियत और करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की लगातार घटती साख ने करण जौहर को अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर कर दिया। करण जौहर के करियर में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जिस कलाकार ने उन्हें दो टूक ना कह दिया हो, उसी कलाकार के पास करण जौहर ने फिर से अपनी फिल्म का प्रस्ताव भिजवाया। फिल्म दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन की एंट्री तमाम मशक्कतों के बाद आखिकार हो गई है।
The return of the franchise with unlimited madness! @TheAaryanKartik, #Janhvi & a soon to be launched fresh face - making it the trio for #Dostana2, directed by @CollinDcunha. Watch out for the third suitable boy!@apoorvamehta18 @dharmamovies pic.twitter.com/XtpSHGMUrv
कार्तिक आर्यन जैसा ही मामला फिल्म दोस्ताना 2 की हीरोइन बनीं जान्हवी कपूर का भी है। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनी मराठी फिल्म सैराट की रीमेक धड़क के मनमुताबिक कारोबार न कर पाने के बाद से ही जान्हवी कपूर का नाम धर्मा प्रोडक्शंस की वरीयता सूची से कट गया। जान्हवी के पिता बोनी कपूर अपनी बेटी को तवज्जो न मिलने से काफी परेशान भी रहे। उन दिनों करण का पूरा फोकस स्टूडेंट ऑफ द ईयर की हीरोइनों तारा सुतारिया और अनन्या पांडे पर रहा।
जान्हवी को लेकर किसी नई फिल्म का ऐलान करण ने धमाकेदार तरीके से नहीं किया। गुंजन सक्सेना की बायोपिक की सूचना भी जिस तरह बाहर आई, उसे लेकर भी बोनी खुश नहीं रहे। बोनी ने अपनी बेटी के करियर के लिए कोशिशें शुरू कीं और जान्हवी को दूसरे प्रोडक्शन हाउसों की रूहीअफजा जैसी फिल्में मिलने लगीं। जान्हवी सोशल मीडिया पर भी स्टार बन चुकी हैं और इसी के चलते करण को अब जान्हवी में धर्मा प्रोडक्शन का भविष्य दिखने लगा है।