फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में 'दोस्ताना' हो पाना मुश्किल, धुंध ने खड़ी कीं करण की फिल्म के लिए मुश्किलें

Mon, 11 Nov 2019 10:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 11 Nov 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Janhvi Kapoor Starrer Dostana 2 called off due to the unfriendly climatic condition
Dostana 2 - फोटो : social media

निर्माता करण जौहर को भले दिल्ली और दिल्ली की राजनीतिक गलियां खूब पसंद आती हों लेकिन उनकी अगली फिल्म दोस्ताना 2 की स्टार कास्ट को दिल्ली का इन दिनों का मौसम बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। इसी के चलते दिल्ली में कायम जबरदस्त प्रदूषण के चलते करण जौहर ने दोस्ताना 2 की दिल्ली में प्रस्तावित शूटिंग रद्द कर दी है।

Kartik Aaryan Janhvi Kapoor Starrer Dostana 2 called off due to the unfriendly climatic condition
ड्राइव - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा की हिट फिल्म दोस्ताना 11 साल पहले 2008 में रिलीज हुई थी। समलैंगिक रिश्तों की कहानी कहती इस फिल्म को तरुन मनसुखानी ने निर्देशित किया था जिनकी पिछली फिल्म ड्राइव को सिनेमाघरों में दिखाने के लिए खरीदार ही नहीं मिले। करण जौहर ने इसी के चलते इस बार तरुण पर भरोसा नहीं दिख और दोस्ताना की सीक्वेल बनाने की जिम्मेदारी कॉलिन डी कुन्हा को सौंपी।

Kartik Aaryan Janhvi Kapoor Starrer Dostana 2 called off due to the unfriendly climatic condition
दोस्ताना 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कॉलिन की पूरी टीम दोस्ताना 2 के दिल्ली शेड्यूल के लिए दिल्ली में है। लेकिन, दिल्ली का मौसम है कि कैमरे से कुछ भी साफ साफ नहीं दिख रहा है। फिल्म के लीड कलाकारों में से जान्हवी कपूर 5 नवंबर से ही दिल्ली में हैं। बताया जाता है कि यहां उन्होंने कारगिल गर्ल के कुछ सीन भी शूट किए। कार्तिक आर्यन की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ ये पहली फिल्म है और उन्हें उम्मीद रही है कि ये फिल्म अच्छी बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Janhvi Kapoor Starrer Dostana 2 called off due to the unfriendly climatic condition
kalank

उल्लेखनीय है कि धर्मा प्रोडक्शंस की इस साल रिलीज हुई तीनों फिल्मों का प्रदर्शन अपेक्षानुरूप नहीं रहा है। केसरी ने औसत कारोबार ही किया जबकि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और कलंक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed