{"_id":"5dc97b628ebc3e5b77222d23","slug":"shah-rukh-khan-kajol-reaction-to-complete-ajay-devgn-100-movies-and-saif-ali-khan-on-kareena-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तानाजी' के पोस्टर पर काजोल-शाहरुख का कमेंट, क्या करीना से जलते हैं सैफ? पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तानाजी' के पोस्टर पर काजोल-शाहरुख का कमेंट, क्या करीना से जलते हैं सैफ? पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख और काजोल ने अजय देवगन की दी 100वीं फिल्म के लिए बधाई
अजय देवगन को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे 30 साल हो गए हैं। फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' अजय के करियर की 100वीं फिल्म है। फिल्मों में अजय का शतक पूरे बॉलीवुड के लिए गर्व की बात है। ऐसे में उनकी पत्नी और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा काजोल सहित शाहरुख खान ने भी अजय की 100वीं फिल्म के लिए बधाई दी है । शाहरुख खान और काजोल ने ट्विटर पर अजय देवगन की फिल्मी सफर को याद करते हुए उन्हें बधाई दी है।
30 yrs & 100 films old. From Phool Aur Kante to Zakhm to Golmaal to Shivaay & now finally Tanhaji! Through all the hard won Fridays I’ve seen u go through. All characters lead back to u. Proudly wishing u a very happy 💯th film birthday @ajaydevgn👏👏👏👏https://t.co/Inc5SuC9Kkpic.twitter.com/CoIf3IFIOA
Here’s looking forward to another 100 and more films from my friend @ajaydevgn . All the best for this milestone...from striding atop two motorcycles at the same time...you’ve come a long long way....keep riding...and all the best for Tanhaji. pic.twitter.com/s1YpGpgEkQ
मरजावां की कास्ट के साथ मिलाप झावेरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मरजावां स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे कई सितारे
अभिनेता रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मरजावां को लेकर चर्चा में हैं। ये सभी सितारे अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। फिल्म मरजावां 15 नवंबर को रिलीज होगी। इस बीच सोमवार को मरजावां के मेकर्स ने फिल्मी सितारों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में अभिनेता अनिल कपूर सहित कई फिल्मी सितारे पहुंचे।
3 of 5
Pati Patni Aur Woh
- फोटो : social media
'पति, पत्नी और वो' का 'धीमे धीमे' गाना रिलीज
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे, अपारशक्ति खुराना की फिल्म फिल्म 'पति, पत्नी और वो' इन दिनों काफी चर्चा में है। बीते दिनों फिल्मा का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। 'पति, पत्नी और वो' के पहले गाने का नाम 'धीमे धीमे' है। इस गाने को लिखा और गाया है टोनी कक्कर, तनिष्क बागची और मेल्लो डी ने। गाने को अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर और कार्तिक आर्यन पर फिल्माया गया है। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vidya balan
- फोटो : amar ujala
शकुंतला देवी की बायोपिक परितोष बनर्जी बनेंगे विद्या बालन के पति
अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों शकुंतला देवी की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। शकुंतला देवी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। शकुंतला देवी ने सिर्फ 5 साल की उम्र में 18 साल के बच्चे के लिए तैयार गणित के सवालों को हल कर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। लंदन का इंपीरियल कॉलेज ही वो जगह है, जहां शकुंतला देवी ने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। शकुंतला देवी की बन रही बायोपिक में विद्या बालन मुख्य रोल निभा रही हैं। अब फिल्म में विद्या बालन के पति का किरदार कौन से अभिनेता निभाएंगे इसका खुलासा हो गया। शकुंतला देवी की बायोपिक में अभिनेता परितोष बनर्जी विद्या बालन के पति का किरदार निभाएंगे।
करीना की सफलता को लेकर सैफ अली खान का बयान
सैफ अली खान की पिछले दिनों रिलीज हुई वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' को लोगों ने बहुत पसंद किया। अब उनकी आने वाली फिल्म 'तानाजी' और 'जवानी-जानेमन' हैं । वहीं उनकी पत्नी करीना कपूर भी एक के बाद एक फिल्में साइन कर रही हैं । 'अंग्रेजी मीडियम' के बाद अब उनके पास आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी है । ऐसे में हाल ही में फिल्म समीक्षक राजीव मसंद ने सैफ अली खान से पूछा कि क्या वह कभी उन्हें पत्नी करीना कपूर की सफलता से जलन हुई है? इस सवाल पर सैफ अली खान ने कहा- "नहीं, हम दोनों ऐसे चीजों को लेकर काफी व्यावहारिक हैं। चीजें बदलती और ऊपर-नीचे होती रहती हैं। एक समय पर कोई इंसान दूसरे व्यक्ति से ज्यादा सफल होता है और अगले ही समय पर दोनों ही अच्छा समय गुजार रहे होते हैं, लेकिन मैंने कभी भी जिंदगी को इन चीजों में नहीं मापा है। यहां तक कि मेरी सफलता का बॉक्स ऑफिस से भी कोई लेना-देना नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।