'भूल भुलैया 2' की शानदार सफलता के बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिलहाल अभिनेता ने हरियाणा में इसकी शूटिंग का शेड्यूल पूरा कर लिया है। जिसके बाद वह फैंस का शुक्रिया भी अदा करते नजर आए थे। अब कार्तिक आर्यन ने एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें वह लंबी शूटिंग के बाद ब्रेक लेकर अभिनेत्री कृति सेनन, निर्देशक रोहित धवन और फिल्म की बाकी टीम के साथ जमकर पार्टी करते नजर आ रहे हैं।
Kartik Aaryan: कार्तिक और कृति ने हरियाणा में पूरी की 'शहजादा' की शूटिंग, इंग्लिश धुन पर जमकर लगाए ठुमके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम से लेटेस्ट वीडियो साझा किया है जिसमें वह वीडियो बनाते हुए 'देसी बॉयज' गाने पर सबके साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं कृति सेनन के डांस मूव्स ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'जिस तरह से कृति एन्जॉय कर रही हैं...सो क्यूट!!! इस वीडियो को साझा करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा- "शहजादा शेड्यूल रैप पर पार्टी तो बनती है।"
वीडियो देखने के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। प्रशंसक कमेंट बॉक्स में एक के बाद अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। जिसे देखने के बाद लग रहा है कि 'भूल भूलैया 2' के बाद कार्तिक की ये फिल्म भी हिट होने वाली है। एक प्रशंसक ने कमेंट बॉक्स में लिखा- ब्लॉकबस्टर शूट के बाद ब्लॉकबस्टर पार्टी तो बनती है। वहीं दूसरे ने लिखा- शाहजादा रॉक। इसी तरह से कई यूजर्स ने लिखा कि वह अब 'शहजादा' के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।
रोहित धवन द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन द्वारा अभिनीत फिल्म 'शहजादा' में कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं, वहीं परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर और अभिनेत्री मनीषा कोईराला भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म फरवरी, 2023 में रिलीज होगी।