फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: खुशी के साथ ‘कॉफी विद करण’ में डेब्यू करेंगी सुहाना, आर्यन के केस पर भी कर सकती हैं बात!

Thu, 28 Jul 2022 06:39 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 28 Jul 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 7:  Khushi Kapoor and Suhana Khan to make debut on Karan Johar show with The Archies team
सुहाना खान, करण जौहर, खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' शुरू होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में बी टाउन के सितारों के साथ करण उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात करते नजर आते हैं। हर एपिसोड में नए सितारे शो का हिस्सा बनते हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर 'कॉफी विद करण' में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

Koffee With Karan 7:  Khushi Kapoor and Suhana Khan to make debut on Karan Johar show with The Archies team
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खुशी कपूर और सुहाना अपनी फिल्म के डेब्यू से पहले कॉफी काउच पर डेब्यू करने जा रही हैं। दोनों अपनी 'द आर्चीज' की स्टार कास्ट के साथ शो का हिस्सा बनेंगी, जिसमें सभी अपने शूटिंग एक्सपीरियंस साझा करेंगे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सुहाना शो में अपने भाई आर्यन खान के ड्रग केस को लेकर भी बात कर सकती हैं।

Koffee With Karan 7:  Khushi Kapoor and Suhana Khan to make debut on Karan Johar show with The Archies team
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुहाना और खुशी जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अगस्त्य नंदा, जहान कपूर, डॉट, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा और युवराज मेंदा भी नजर आएंगे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 2023 में रिलीज की जाएगी। फिल्म की कास्ट के 'कॉफी विद करण' का हिस्सा बनने की खबर से फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 7:  Khushi Kapoor and Suhana Khan to make debut on Karan Johar show with The Archies team
करण जौहर ने शुरू की कॉफी विद करण की शूटिंग - फोटो : Instagram

वहीं, 'कॉफी विद करण' की बात करें तो शो के अब तक तीन एपिसोड आ चुके हैं। पहले एपिसोड में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लीड रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शो में नजर आए थे। वहीं, दूसरे एपिसोड का जाहन्वी कपूर और सारा अली खान हिस्सा बनी थीं। इसके बाद तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार के साथ सामंथा रुथ प्रभु ने अपना कॉफी डेब्यू किया। चौथे एपिसोड में यानी आज 'लाइगर' की कास्ट अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed