मौनी रॉय अपनी खूबसूरती और स्टाइल की वजह से अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। टीवी शो नागिन से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय ने बॉलीवुड में भी अपनी खास जगह बना ली है। मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में मौनी ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक ढीली-ढाली ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसके बाद से ही लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि कही अभिनेत्री प्रेग्नेंट तो नहीं हैं।
Mouni Roy: ढीली-ढाली ड्रेस में मौनी को देख फैंस ने लगाए प्रेग्नेंसी के कयास, रक्षंदा खान बोलीं- बेबी बूम...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, मौनी रॉय ने एक लेमन कलर की लूज ड्रेस में अपने तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लाइट मेकअप और खुले बालों में मौनी का अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। मौनी अपनी बालकनी में पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, 'ब्लूम बेबी ब्लूम।' हालांकि अभिनेत्री के कैप्शन को कुछ लोगों ने गलत पढ़ लिया।
मौनी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लेकिन सारा ध्यान टीवी अभिनेत्री रक्षंदा खान के कमेंट ने अपनी ओर कर लिया। दरअसल, रक्षंदा ने कैप्शन को गलत पढ़ा और उन्हें लगा कि मौनी प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने कमेंट कर लिखा, 'हे भगवान...मैंने इसे बेबी बूम पढ़ा, मुझे लगता है कि ये लड़कियों की शादी के साइड इफेक्ट हैं।' वहीं, कुछ फैंस भी ऐसा ही मान रहे थे।
मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नागार्जुन और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इसी साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।