कार्तिक आर्यन का नाम इन दिनों सारा अली खान के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों साथ में इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 में काम कर रहे हैं। फिल्म के सेट्स से कई तस्वीरें अभी तक आ चुकी हैं। अब जो कार्तिक आर्यन की तस्वीर सामने आई है उसमें कार्तिक आर्यन का लुक पूरी तरह बदला हुआ है।
दाढ़ी-मूंछ बढ़ाकर कार्तिक आर्यन दिखने लगे ऐसे, पहचानना हुआ मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में आप कार्तिक आर्यन को फ्रेंच बियर्ड लुक में देख सकते हैं। साथ ही उनके चेहरे पर प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया गया है जिससे उनकी जॉ लाइन को बढ़ाया गया है। शायद ऐसा उनकी उम्र को थोड़ा ज्यादा दिखाने के लिए किया गया है। कार्तिक का ये नया रूप देख उनके फैंस के बीच फिल्म को लेकर अभी से उत्सुकता बढ़ गई है।
@kartikaaryan on set of his next film directed by @imtiazaliofficial. Are you guys excited?
A post shared by Kartik Aaryan (@kartiikaaryan) on
एक्टिंग के साथ-साथ कार्तिक और सारा के इश्क के चर्चे भी इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में छाए हुए हैं। हाल ही में दोनों एक साथ मुंह छिपाए नजर आए। कार्तिक आर्यन और सारा अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। दोनों को कई बार चुपके-चुपके मिलते देखा गया है।
बता दें करण जौहर के चैट शो में सारा अली खान ने कहा था कि कार्तिक उन्हें बहुत क्यूट लगते हैं और वो उन्हें डेट करना चाहती हैं। दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक और सारा डेट पर गए थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
बीते दिनों एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने बताया था कि फिलहाल वह सिंगल हैं और उनका कोई रिलेशनशिप स्टेटस नहीं है। उन्होंने कहा था कि वह बहुत खुश हैं और जिदंगी में हर चीज का लुत्फ बहुत ही आसानी से उठा रहे हैं।