{"_id":"6618ec9fe73f793aa8078588","slug":"kartik-aaryan-on-his-upcoming-film-chandu-champion-in-no-filter-neha-season-6-said-one-of-my-toughest-films-2024-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक ने निभाई अब तक की सबसे कठिन भूमिका, अपने किरदार पर किए कई खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक ने निभाई अब तक की सबसे कठिन भूमिका, अपने किरदार पर किए कई खुलासे
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:42 PM IST
सार
कार्तिक आर्यन ने 'नो फिल्टर नेहा सीजन 6' में अपनी आने वाली फिल्म 'चंदू चैंपियन' के बारे में बात की। नेहा के शो का छठा सीजन दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस बार नेहा के मेहमान कार्तिक आर्यन बने हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन, चंदू चैंपियन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों बैक टू बैक हिट फिल्मों पर काम कर रहे हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। वहीं, उनकी फिल्म 'चंदू चैंपियन' भी जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। हाल ही में कार्तिक ने इस फिल्म को लेकर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि उनकी ये फिल्म उनके करियर की अब तक की सबसे कठिन फिल्मों में से एक है।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन ने 'नो फिल्टर नेहा सीजन 6' में अपनी आने वाली फिल्म 'चंदू चैंपियन' के बारे में बात की। नेहा के शो का छठा सीजन दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस बार नेहा के मेहमान कार्तिक आर्यन बने हैं। इस दौरान अभिनेता ने खुलासा किया कि चंदू चैपियन उनकी अब तक की सबसे कठिन भूमिकाओं में से एक है।
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि 'चंदू चैंपियन' अब तक की सबसे कठिन फिल्मों में से एक है, क्योंकि इसमें बहुत सारी चाइनीज है। यह सिर्फ मुरलीकांत पेटकर जी की यात्रा नहीं है, ये उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म है। उन्होंने भारत के लिए पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। उनकी यात्रा किसी भी यात्रा से अलग है। मुझे जब पहली बार फिल्म सुनाई गई थी मुझे यकीन नहीं हुआ था कि ये किसी की सच्ची कहानी हो सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंदू चैंपियन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक ने आगे कहा, 'यह सिर्फ एक खेल नहीं था, जिससे वह जुड़े थे। उनके जीवन में विभिन्न खेल थे। उनके जीवन में कई चरण थे। वह एक सेना अधिकारी थे। फिल्म की लॉग लाइन यह है कि एक आदमी आत्मसमर्पण करने से इंकार कर देता है, चाहे परिस्थिति कुछ भी हो। तो उनकी जिंदगी में ऐसे उतार-चढ़ाव बहुत हैं। मैं उनकी इस यात्रा में 17 साल का भी किरदार अदा कर रहा हूं। मैंने इसमें 24 साल, 20 और उसके बाद का भी किरदार निभाया है। ये बीच-बीच में आपको पूरी फिल्म में दिखेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
चंदू चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने बताया कि एक साल तक फिल्म की शूटिंग चली, इस दौरान उन्होंने कुछ और नहीं किया। कार्तिक ने बताया, 'जैसा कि मैंने कहा तो मेरी पूरी दिनचर्या चंदू चैंपियन के अनुसार थी कि अभी इनको ऐसा दिखना है, अभी बच्चे जैसा दिखना है और भी बहुत सारी चीजें थीं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।