सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2: छोटी ड्रेस को लेकर परेशान कियारा की कार्तिक आर्यन ने की मदद, तो लोगों को क्यों याद आने लगे सुशांत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 01 May 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
kartik aaryan protects kiara advani from cameras as she fixes her short dress people remember sushant singh rajpoot
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 2007 में आई भूल भुलैया का सीक्वल है। फिल्म को लेकर कियारा और कार्तिक लगातार प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वह हर शो और ईवेन्ट्स को लगातार अटेंड कर रहे हैं। हाल ही में कियारा और कार्तिक अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। तभी कियारा अपनी ड्रेस को लेकर कुछ असहज महसूस कर रही थीं, जिसके बाद इस परिस्थिति में कार्तिक ने उनकी मदद की।

Trending Videos
kartik aaryan protects kiara advani from cameras as she fixes her short dress people remember sushant singh rajpoot
कार्तिक आर्यन , कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टेज पर मीडिया से बातचीत कर रहे होते हैं। इसी बीच दोनों को उठना होता है, लेकिन किराया आडवाणी अपनी लाल रंग की शार्ट ड्रेस की वजह से उठने में असहज महसूस कर रही होती हैं। इसके बाद वह कार्तिक आर्यन से कुछ कहती हैं और कार्तिक तुरंत उठकर कियारा के सामने खड़े हो जाते हैं। तब अभिनेत्री उनका सहारा लेकर खड़ी होती हैं और अपनी ड्रेस सही करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kartik aaryan protects kiara advani from cameras as she fixes her short dress people remember sushant singh rajpoot
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला

इस वीडियो के सामने आने के बाद कार्तिक आर्यन के जेंटलमैन साइड देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और सुशांत सिंह राजपूत को याद भी कर रहे हैं। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि फिल्म राब्ता के प्रमोशन के दौरान कृति सेनन शॉर्ट ड्रेस में थीं और वह ड्रेस की वजह से उठने में ठीक महसूस नहीं कर रही थीं। तब सुशांत सिंह राजपपूत ने उनकी मदद की थी। वह कृति के सामने खड़े हो गए थे। 

kartik aaryan protects kiara advani from cameras as she fixes her short dress people remember sushant singh rajpoot
भूल भुलैया 2 - फोटो : Instagram @kartikaaryan

कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है। फिल्म की स्टार कास्ट पूरी तरह से बदल चुकी है। इस मूवी में कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव भी नजर आने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसको दर्शकों ने खूब प्यार दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed