फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Randhawa: सिंगर से शेफ बने गुरु रंधवा, वेजिटेरियन पिज्जा बनाने का वीडियो हुआ वायरल

Sun, 01 May 2022 08:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 01 May 2022 08:40 PM IST
विज्ञापन
guru randhawa made vegetarian pizza video went viral on social media
गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम

सिंगर गुरु रंधावा बहुत कम समय में ही पूरे देश में फेमस हो चुके हैं। फैंस को उनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंड होने लगते हैं। गानों के साथ वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस के लिए वह अक्सर फोटोज और वीडियोज डालते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में गुरु सिंगर के रूप में नहीं बल्कि अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

guru randhawa made vegetarian pizza video went viral on social media
गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर से शेफ बने गुरु

गुरु रंधवा अपने शानदार गानों के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपना एक और स्किल लोगों को दिखाया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में गुरु ने अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया है। इस वीडियो में गुरु शाकाहारी पिज्जा बनाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि इस पिज्जा को कितने लोगों ने मिलकर बनाया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'तीन शेफ करण, कवीर और गुरु द्वारा बनाया गया वेजिटेरियन पिज्जा।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

guru randhawa made vegetarian pizza video went viral on social media
गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को पसंद आया नया अंदाज

गुरु का शेफ अवतार फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। 7 सेकेंड के इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर अब तक दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, फैंस कमेंट बॉक्स में सिंगर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आई लव यू सर।' वहीं ज्यादातर यूजर हार्ट इमोजी बनाकर उन पर प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
guru randhawa made vegetarian pizza video went viral on social media
गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि उन्हें 'लाहौर', 'पटोला', 'हाई रेटेड गबरू', 'दारु वरगी', 'रात कमल है', 'सूट', 'बन जा तू मेरी रानी', 'मेड इन इंडिया', 'इशारे तेरे', 'नाच मेरी रानी' जैसे सुपरहिट गानों के लिए जाना जाता है। हाल ही में उनका रिलीज हुआ गाना 'पंजाबियां दी धी' लोगों को काफी पसंद आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed