बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान अपनी बेहतरीन अदाकारी और दमदार डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका अभिनय आज उन्हें लोगों के बीच जिंदा रखा हुआ है। इंडस्ट्री के बेहतरीन और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक इरफान खान ने अपने हर किरदार के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अभिनेता को गए दो साल बीत चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके उनके किरदार और उनकी फिल्में हमेशा उनकी मौजूदगी का एहसास कराती रहेगी। इसी बीच अब इरफान के फैंस के लिए और अच्छी खबर सामने आई है। अभिनेता की एक फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।
Filmy Wrap: इरफान खान की फिल्म होगी रिलीज और कनिका कपूर पर गाना चोरी का आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बार वह अपने नए गाने ‘बूहे बारियां’ की सफलता के लिए नहीं बल्कि गाने को चोरी करने के आरोप को लेकर चर्चा में हैं। कनिका कपूर पर पाकिस्तानी सिंगर हदीका कियानी ने अपना गाना चोरी करने का आरोप लगाया है। हदीका ने दावा किया है कि यह उनकी मूल रचना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Buhe Bariyan: पाकिस्तानी सिंगर के गाना चोरी करने के आरोप पर बोलीं कनिका कपूर, 'हमने ओरिजनल गाना बनाया है'
हीरोपंती 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जो हश्र होता दिख रहा है, उसके चलते इसके हीरो टाइगर श्रॉफ का करियर खतरे में पड़ सकता है। टाइगर के पास ले देकर इन दिनों एक ही फिल्म ‘गणपत’ है। उनकी हाल ही में घोषित हुई निर्माता वासु भगनानी की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां 2’ को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बननी है। इस बीच फिल्म ‘हीरोपंती 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दूसरे दिन ही घुटने टेक दिए हैं। फिल्म का कलेक्शन शनिवार को अपनी शुक्रवार की कमाई से करीब 25 फीसदी कम रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Heropanti 2 Box Office Collection Day 2: ‘केजीएफ 2’ के आगे टाइगर श्रॉफ ने टेक दिए घुटने, 25 फीसदी गिरा कलेक्शन
हिंदी सिनेमा बनाम दक्षिण सिनेमा
हिंदी सिनेमा में निर्देशक सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘इस रात की सुबह नहीं’ से शुरू हुई मेट्रो शहरों में पनपने वाली अपराध दुनिया की नई तस्वीर खींचने वाली फिल्मों की लहर को आगे ले जाने में निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा का योगदान उल्लेखनीय रहा है। अब फिर से हिंदी सिनेमा के कारोबार में लौट रहे हैं दो युवतियों की समलैंगिक प्रेम की कहानी 'डैंजरस' लेकर, लेकिन इन दिनों अपनी नई फिल्म से ज्यादा चर्चा में हैं हिंदी सिनेमा बनाम दक्षिण सिनेमा विवाद में घी डालने को लेकर। उन्होंने शनिवार को सीधा हमला बोला है।
यहां पढें पूरी खबर
Bollywood Vs South: रामू बोले, 'हिंदी सिनेमा में दम नहीं कि दक्षिण जाकर वहां की फिल्मों को टक्कर दे सके'
अभिनेत्री प्रेमा किरण का निधन
मराठी फिल्म इंडस्ट्री से रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। मराठी फिल्मों की जानी- मानी अभिनेत्री प्रेमा किरण का मुंबई में निधन हो गया है। अभिनेत्री ने 61 साल का उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद आखिरी सांस ली। अभिनेत्री के अचानक हुए निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री सदमे हैं।
यहां पढें पूरी खबर
दुखद: मराठी अभिनेत्री प्रेमा किरण का 61 साल की उम्र में निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत