सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2: अनीस बज्मी ने किया खुलासा, कहा- इसलिए अक्षय कुमार और विद्या बालन को नहीं किया कास्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 01 May 2022 08:23 PM IST
विज्ञापन
anees bazmee reveals about bhool bhulaiyaa 2 how is it different from bhool bhulaiyaa
अनीस बज्मी - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की बहुचर्चित फिल्म भूल भुलैया 2 बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा तब्बू, राजपाल यादव आदि भी हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए इसके ट्रेलर के बाद से तो दर्शक फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। लगभग सभी को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है। हाल ही में भूल भुलैया 2 के निर्माता अनीस बज्मी ने फिल्म को लेकर खुलाया किया है। उन्होंने कहा है कि वह पूरी तरह से इस फिल्म को हॉरर कॉमेडी ही बनाना चाहते थे। 

Trending Videos
anees bazmee reveals about bhool bhulaiyaa 2 how is it different from bhool bhulaiyaa
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अनीस बज्मी ने कहा कि वह फिल्म भूल भुलैया 2 में मनोवैज्ञानिक थ्रिलर को छोड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा कि उनकी पिछली फिल्म भूल भुलैया में अक्षय कुमार एक मनोवैज्ञानिक के रूप में थे। जिसे हवेली में हो रही भूतिया हरकतों का पता लगाने का काम सौंपा गया था। अनीस बज्मी ने कहा कि वह इस फिल्म में चीजों को बदलना चाहते थे। उन्होंने कहा कि ये फिल्म पूरी तरीके से हॉरर कॉमेडी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anees bazmee reveals about bhool bhulaiyaa 2 how is it different from bhool bhulaiyaa
भूल भुलैया 2 - फोटो : Instagram

अनीस बज्मी ने बताया कि इस फिल्म में आपको पहले वाली भूल भुलैया की झलक दिखती रहेगी, लेकिन आप एक नई फिल्म देख रहे होंगे। बता दें कि फिल्म भूल भुलैया, मलयालम फिल्म 'मणिचित्रथजु' की रीमेक है। अनीस बज्मी ने कहा कि उन्होंने पहले कभी हॉरर फिल्म नहीं बनाई थी, इसलिए मैं इसके लिए उत्साहित था और यह मेरे लिए एक नया क्षेत्र था। उन्होंने कहा- क्योंकि मैंने सिर्फ कॉमेडी फिल्में ही बनाई हैं और वह सफल भी रही हैं, इसलिए मैं सिर्फ वही बनाना चाहता था। 

anees bazmee reveals about bhool bhulaiyaa 2 how is it different from bhool bhulaiyaa
'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म 'भूल भुलैया 2' साल 2007 में आई अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म 'भूल भुलैया' का रीमेक है। इस फिल्म को प्रियदर्शनी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन रूह बाबा के अतरंगी अवतार में तो वहीं कियारा आडवाणी मंजुलिका की भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed