फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन ने क्यों नहीं ली फीस? सच जानकर खुली रह जाएंगी आंखें

Fri, 17 Feb 2023 04:24 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 17 Feb 2023 04:24 PM IST
सार

कार्तिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में निर्माता बनने के अपने एक्सपीरिएंस को शेयर किया। कार्तिक ने बातचीत के दौरान बताया कि कैसे उन्हें अपनी फीस वापस करनी पड़ी। फिल्म 'शहजादा' आज यानी 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

विज्ञापन
kartik aaryan reveals secret about shehzada actor says he returned his fees film was going through crisis
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। एक्टर ने इस फिल्म से निर्माता के रूप में नई शुरुआत की। कार्तिक ने ‘शहजादा’ से खुद को बतौर निर्माता स्थापित किया है। कार्तिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में निर्माता बनने का अपना अनुभव भी साझा किया। अभिनेता ने बताया कि कैसे उन्हें अपनी फीस वापस करनी पड़ी। फिल्म 'शहजादा' आज यानी 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

kartik aaryan reveals secret about shehzada actor says he returned his fees film was going through crisis
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में एक्ट्रेस कृति सेनन और दिग्गज अभिनेता परेश रावल अहम भूमिका में हैं। फिल्म के रिलीज डेट में बदलाव किया गया। दरअसल, ‘शहजादा’ पहले 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शाहरुख की फिल्म 'पठान' की सफलता को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई थी। 

kartik aaryan reveals secret about shehzada actor says he returned his fees film was going through crisis
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

इंटरव्यू के दौरान कार्तिक से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस फिल्म में अपने फीस की कटौती की है या फिर कार्तिक ‘शहजादा’ में प्रॉफिट-शेयर के आधार पर काम कर रहे है? कार्तिक ने कहा कि मैं शुरुआत में ‘शहजादा’ के लिए निर्माता के रूप में ऑनबोर्ड नहीं था। मैंने फिल्म के लिए अपनी फीस ली थी, लेकिन फिर फिल्म के बजट को लेकर समस्या थी। फिल्म का बजट काफी कम था। ऐसे में मैंने अपनी फीस फिल्म के मेकर्स को लौटा दी और फिर बतौर को-प्रोड्यूसर काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kartik aaryan reveals secret about shehzada actor says he returned his fees film was going through crisis
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

कार्तिक ने फिल्म के निर्माता होने के नाते ‘शहजादा’ के ट्रेलर लॉन्च पर कहा था कि फिल्मों में काम करते समय आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फिल्मों की समस्याएं आपकी अपनी समस्या होती हैं। मैं अक्सर अपनी फिल्मों में पूरी तरह से शामिल रहता हूं। इसका पूरा श्रेय मेरे निर्माताओं को जाता है, जिन्होंने मुझे निर्माता बनने का मौका दिया।

विज्ञापन
kartik aaryan reveals secret about shehzada actor says he returned his fees film was going through crisis
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

बता दें कि फिल्म 'शहजादा' में मनीषा कोइराला और रोनित रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। 'शहजादा' तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed