फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं कार्तिक आर्यन, बोले- यार बहुत ठंड है...

Sat, 18 Dec 2021 02:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 18 Dec 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan shoots in Delhi's cold weather says dhuein nikal gaye Watch
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस वक्त दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं। वह अपनी फिल्म शहजादा के लिए राजधानी में शूटिंग कर रहे हैं, जो कि नवंबर 2022 में रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि दिल्ली की सर्दी में धुएं निकल रहे हैं। इस फोटो में वह हंसते हुए यूनिट के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि दिल्ली की इस सर्दी में सांसे थम रही हैं।



 

Kartik Aaryan shoots in Delhi's cold weather says dhuein nikal gaye Watch
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

वीडियो में कार्तिक ने फिल्म शहजादा के क्रू को भी कैमरा दिया। फिल्म शहजादा का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन कर रहे हैं। फिल्म में कृति सनेन भी हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लुका छुपी में काम किया है। फिल्म शहजादा में मनीषा कोइराला और परेश रावल भी सहायक भूमिकाओं में होंगे।
 

Kartik Aaryan shoots in Delhi's cold weather says dhuein nikal gaye Watch
फिल्म शहजादा में कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म शहजादा अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु की रीमेक है। जिसे त्रिविक्रम श्रीनिवास ने निर्देशित किया था। फिल्म में पूजा हेगड़े और तब्बू भी थीं। वहीं, कार्तिक आर्यन ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है, यार यहां बहुत ठंड है। इस फोटो में कार्तिक आर्यन काला चश्मा पहने हुए हैं और उनके पीछे फिल्म का क्रू दिख रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan shoots in Delhi's cold weather says dhuein nikal gaye Watch
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram/kartikaaryan

कार्तिक आर्यन की इस तस्वीर को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इस पर उनके फैंस के जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यह दिल्ली की सर्दी है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
Kartik Aaryan shoots in Delhi's cold weather says dhuein nikal gaye Watch
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

अपने एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने कहा था कि मुझे मेरे संघर्षों और असफलताओं ने चीजों का वास्तविक मूल्य सिखाया है। उन्होंने मुझे जमीन पर रखा है। खासतौर पर अपनी कमियों के कारण, मैंने कभी भी सफलता को अपने सिर पर नहीं चढ़ने दिया। मैं ऊंची उड़ान भरते हुए और अपने सपनों को पूरा करते हुए एक पैर जमीन पर रखना कभी नहीं भूलूंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed