{"_id":"664ad1c06adf0ed91504ded7","slug":"kartik-aaryan-shot-the-swimming-scene-in-chilling-winter-of-london-whilst-suffering-from-fever-2024-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandu Champion: जब तेज बुखार में कार्तिक कूदे ठंडे पानी में, कुछ नहीं सोचा आगे के करियर के बारे में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chandu Champion: जब तेज बुखार में कार्तिक कूदे ठंडे पानी में, कुछ नहीं सोचा आगे के करियर के बारे में
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 20 May 2024 10:00 AM IST
सार
कार्तिक आर्यन कहते हैं, ‘ये मेरे लिए किसी सपने जैसा ही अब भी लग रहा है। इसी शहर की गलियों में मैंने हीरो बनने के सपने देखे थे, और अब जबकि इसी शहर के लोगों से इतना प्यार मिल रहा है तो मैं समझ ही नहीं पा रहा हूं कि ये वाकई में ही हो रहा है।’
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ग्वालियर से नवी मुंबई इंजीनियरिंग पढ़ने आए कार्तिक आर्यन तिवारी की हिंदी फिल्मों में सफलता उन तमाम उत्तर भारतीय युवकों के लिए हौसले की कहानी सा काम करती है, जो बिना किसी फिल्मी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बड़े परदे पर मौका पाने के ख्वाब बुनते हैं। अपनी नई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए वह फिल्म की पूरी टीम और देश भर के फिल्म पत्रकारों के साथ अपने गृहनगर ग्वालियर पहुंचे तो बहुत भावुक दिखे।
GRATEFUL for your OVERWHELMING response to our #ChanduChampion trailer 🙏🏻
The love pouring in from all corners didn't allow me to sleep the entire night. Have been reading each and every response on all platforms. Your love is my superpower, which makes me feel like a Champion… pic.twitter.com/hZO6Vhqvkz
अपने स्कूल में कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक आर्यन कहते हैं, ‘ये मेरे लिए किसी सपने जैसा ही अब भी लग रहा है। इसी शहर की गलियों में मैंने हीरो बनने के सपने देखे थे, और अब जबकि इसी शहर के लोगों से इतना प्यार मिल रहा है तो मैं समझ ही नहीं पा रहा हूं कि ये वाकई में ही हो रहा है।’ मंच पर कार्तिक आर्यन और ठीक सामने सोफे पर बैठे उनके पिता डॉ. मनीष तिवारी, दोनों को ग्वालियर के लोगों ने खूब बधाइयां दी।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक के मुताबिक, ‘मेरी सफलता में मेरे माता-पिता और मेरी मातृभूमि के आशीर्वाद ने सबसे ज्यादा काम किया है। माता-पिता को दुखी करके तो कोई बेटा सफल हो ही नहीं सकता और बेटे की सफलता पर माता-पिता से ज्यादा दूसरा कोई खुश भी नहीं होता। पिछले डेढ़ साल से मैंने फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के सिवा कुछ दूसरा दिमाग में आने ही नहीं दिया। मैं मानता हूं कि ये मेरी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म रही है, लेकिन ये मेहनत करते हुए मुझे सबसे ज्यादा आनंद भी आया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के सबसे मुश्किल दृश्य के बारे में पूछने पर वह बताते हैं, ‘इस फिल्म का हर दृश्य मेरे हिसाब से मुश्किल था। लेकिन, फिल्म में तैराकी वाले जो दृश्य हैं, उनकी शूटिंग में कभी नहीं भूल सकता। मैं बुखार में था और लंदन में जहां तैराकी वाले दृश्यों की शूटिंग कर रहे थे, वह जगह हमें दोबारा मिलने में बहुत दिक्कत हो सकती थी, तो मैंने बुखार में ही लंदन की ठंड में ठंडे पानी में ही वह शूटिंग की है।’
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग के लिए 18 महीने का लगातार कमिटमेंट और इस दौरान किसी दूसरे फिल्म की शूटिंग भी न करना, इसके चलते करियर पर कोई असर पड़ सकता है, ऐसा कोई ख्याल क्या दिमाग में नहीं आया? ये पूछने पर कार्तिक आर्यन कहते हैं, ‘हां, मैं समझता हूं कि अपनी अभिनय यात्रा के जिस मोड़ पर मैंने ये फिल्म साइन की, वह मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण समय था। लेकिन, जैसे ही मुझे पता चला कि ये कबीर खान की फिल्म है, तो मैंने और कुछ भी नहीं सोचा, बस हां कर दी।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।