भारतीय फिल्मी कलाकार अपनी जिंदगी में एक न एक बार जरूर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को जीतने की इच्छा रखते हैं। फिल्मों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभिनेताओं को राष्ट्रीय पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाता है। हालांकि, बॉलीवुड के कुछ शीर्ष सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में बहुत बड़ा योगदान दिया है, लेकिन वे अब तक बेहतरीन अदाकारी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं जीत सके हैं। आइए उन हस्तियों पर एक नजर डालते हैं...
Bollywood Stars: अब तक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत नहीं सके ये सितारे, लिस्ट में तीनों खान के भी नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूची में सबसे पहला नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के 'बादशाह' शाहरुख खान का आता है। किंग खान के करोड़ों प्रशंसक हैं। अपनी अदाकारी से वे देश के साथ विदेशी फैंस के दिलों पर भी राज करते हैं। बॉलीवुड में शाहरुख खान का काफी अहम योगदान रहा है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वे अब तक अदाकारी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं जीत सके हैं।
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान को उनकी अदाकारी के लिए जाना जाता है। लेकिन वे भी अब तक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं जीत सके हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया, लेकिन नेशनल अवॉर्ड जीतने में वे अब तक असफल रहे हैं।
इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है। अब तक दर्जनों पुरस्कार जीत चुके अभिनेता भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अब तक हासिल नहीं कर सके हैं। पिछले तीन दशक से वे फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं, लेकिन नेशनल फिल्म अवॉर्ड पाने में वे अब तक कामयाबी हासिल नहीं कर सके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही सिकंदर नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। उनकी एक्टिंग स्किल की खूब तारीफ होती है। अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दीपिका अब तक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं जीत सकी हैं।
Most Trolled Star Kids: ये स्टार किड्स रहते हैं ट्रोलर्स के निशाने पर, सोशल मीडिया पर होती है खूब खिंचाई