फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन की बहन ने लिखी भाई के लिए इमोशनल पोस्ट, लिखा, 'मुझे तुम पर गर्व है'

Thu, 16 Apr 2020 01:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 16 Apr 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Sister Kritika Writes A Heartfelt Note For Brother Spreading Awareness For Coronavirus
Kartik Aaryan - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कार्तिक लोगों के बीच कोरोना को लेकर फैली भ्रांतियां मिटाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसके लिए वो शुरुआत से ही लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरुक कर रहे हैं। सबसे पहले कार्तिक का कोरोना पर बनाया हुआ मोनोलॉग डायलॉग खूब वायरल हुआ। अब कार्तिक का चैट शो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Kartik Aaryan Sister Kritika Writes A Heartfelt Note For Brother Spreading Awareness For Coronavirus
सुमिति सिंह और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए एक चैट शो बनाया है। जिसके जरिए वो कोरोना फाइटर्स और कोरोना से संक्रमित लोगों से बात कर इसके बारे में उनसे जानकारी ले रहे हैं। इस चैट शो का नाम है 'कोकी पूछेगा'। इस चैट शो के अब तक दो एपिसोड सामने आ चुके हैं। इन दोनों ही एपिसोड को काफी पसंद किया गया। तो वहीं अब कार्तिक की बहन ने भी बताया है कि उन्हें अपने भाई की इस पहल के लिए उन पर गर्व है।

Kartik Aaryan Sister Kritika Writes A Heartfelt Note For Brother Spreading Awareness For Coronavirus
KARTIK AARYAN - फोटो : social media

कार्तिक की बहन कृतिका ने सोशल मीडिया के जरिए भाी के लिए एक पोस्ट लिखी है। कृतिका की इस पोस्ट में भाई के लिए बहन का प्यार दिल को छू लेने वाला है। कृतिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्तिक की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'प्यारे कोकी मैं गिनती करके नहीं बता सकती कि तुमने मुझे कितनी बार गर्व महसूस करवाया है। और यहां इस लिस्ट में एक और चीज जुड़ गई! "कोकी पूछेगा" कितनी अभूतपूर्व पहल है! शो बहुत ही प्यारा है और मुझे बहुत गर्व है इस विचार पर और आपकी मेहनत पर जो आप इसमें लगा रहे हो।'

View this post on Instagram

Dear Koki I cannot count the number of times you've made me feel proud of you. Here's one more added to that long list! "KOKI POOCHEGA" what an epic initiative! Love the show and i'm so proud of the thought and hard work you've put into it. It's annoying how you don't have time for me , even though we're home, because you're so busy working all the time🤓 But then that constant smile on your face while you're at it tells me how much you love your work. Makes me happy seeing you occupied day in and day out so you could make good use of your talents at a time like this. Even though you're not at the forefront of this fight, you're doing what you can as an actor. Every bit counts. I hope your efforts not only spread awareness but also inspire people to do their bit against corona.

A post shared by Kritika Tiwari (@dr.kiki_) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Sister Kritika Writes A Heartfelt Note For Brother Spreading Awareness For Coronavirus
Kartik Aaryan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

आगे कृतिका लिखती हैं, 'ये बहुत परेशान करने वाला है कि तुम्हारे पास मेरे लिए समय नहीं है, जबकि हम घर पर ही हैं क्योंकि तुम पूरे समय अपने काम में व्यस्त रहते हो। लेकिन तुम्हारे चेहरे की मुस्कुराहट मुझे बताती है कि तुम अपने काम से कितना प्यार करते हो।' इसके अलावा कृतिका ने बताया लिका कि कार्तिक एक अभिनेता होने के नाते इसके लिए जितना योगदान दे सकते हैं दे रहे हैं। उन्हें अपने भाई के ऊपर गर्व है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Sister Kritika Writes A Heartfelt Note For Brother Spreading Awareness For Coronavirus
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि कार्तिक और उनकी बहन कृतिका के बीच की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। हाल ही में अपनी बहन कृतिका के जन्मदिन पर कार्तिक ने अपने हाथों से केक बनाया था। जिसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इन तस्वीरों में भी दोनों भाई बहन के बीच की केमिस्ट्री कमाल ही लग रही थी। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed