{"_id":"5e97fddc8ebc3e760d18fd17","slug":"sana-saeed-lost-father-abdul-ahad-saeed-on-janata-curfew-day-she-could-not-attend-final-rites","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू के दिन हुआ था इस अभिनेत्री के पिता का निधन, वीडियो कॉल की मदद से हुईं थीं अंतिम संस्कार में शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जनता कर्फ्यू के दिन हुआ था इस अभिनेत्री के पिता का निधन, वीडियो कॉल की मदद से हुईं थीं अंतिम संस्कार में शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sana saeed
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को लोगों से 'जनता कर्फ्यू' का पालन करने के लिए कहा था और किसी से भी घर से न निकलने का अनुरोध भी किया था। लेकिन उस ही दिन फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान के बेटी अंजली का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सना सईद(Sana Saeed) के पिता व उर्दू कवि अब्दुल अहद सईद का निधन हो गया था।
2 of 5
sana saeed
- फोटो : social media
इस बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए सना ने कहा, 'मेरे लिए बहुत मुश्किल था, ऐसे वक्त में खुद को संभालना। मैं आइसोलेशन में थी और मेरे साथ कोई भी नहीं था। ये बहुत मुश्किल था।' बता दें कि सना सईद के पिता मधुमेह के रोगी थे और लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था।
3 of 5
sana saeed
- फोटो : social media
पिता को याद करते हुए सना ने कहा, ' वो पिछले दो-तीन महीनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन जब उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ तो उनको घर ले आया गया। अगर उनकी हालत में सुधार न दिखता तो नहीं उन्हें घर लाते और न ही मैं उनका साथ छोड़ती। मैंने पिछले दो-तीन महीने कोई काम नहीं किया था क्योंकि मैं उनके साथ रहना चाहती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sana saeed
- फोटो : social media
सना ने कहा, 'पिता के निधन के बाद मैंने खुद को इस दुनिया से अलग कर लिया था, मैं सिर्फ अपने परिवार वालों (मां और दो बहनें) के फोन कॉल लेती थी। आखिरी वक्त में मैं उनके साथ रहना चाहती थी, उनको गले लगाना चाहती थी। लेकिन मैं तो उनके अंतिम संस्कार तक में उनके साथ नहीं रह पाई, और वीडियो कॉल से सबके साथ जुड़ी थी। लेकिन अब मैंने ठान लिया है कि उनकी कविताओं को मैं अलग अलग भाषाओं में ट्रांसलेट करूंगी ताकि अधिक से अधिक लोगों तक उनकी कविताएं पहुंच सकें।
विज्ञापन
5 of 5
sana saeed
- फोटो : social media
गौरतलब है कि सना कुछ दिन पहले लॉस एंजेलिस गई थीं लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो अब वहीं फंस गई हैं। जनता कर्फ्यू की वजह से सना के परिवार ने बहुत ही कम लोगों के साथ पिता का अंतिम संस्कार कर दिया। सना ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, 'मेरे परिवार ने उसी दिन अंतिम संस्कार करने का फैसला किया था और हमारे पास केवल तीन घंटे थे। रास्ते में उन्हें पुलिस ने चेक करने के लिए रोका, लेकिन मृत्यु प्रमाण पत्र देखने के बाद उन्होंने जाने की अनुमति दे दी। मैं वहां मौजूद नहीं थी लेकिन मेरी बहन इस बात की सारी जानकारी मुझे दे रही थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।