फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसी थी शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी, इस घटना के बाद 'देसी गर्ल' करने लगी थीं अभिनेता को इग्नोर

Thu, 16 Apr 2020 12:03 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 16 Apr 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Shahid kapoor and Priyanka Chopra Love and break story details
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस ने भले ही दुनियाभर को अपनी जद में ले रखा है और चारों तरफ इस महामारी से हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन, फिल्मी सितारे सुर्खियों में बने रहने के लिए इस्तेमाल होने वाले अपने पुराने पैंतरों को नहीं भूल रहे हैं। उनकी हमेशा से कोई ना कोई नई कहानी दर्शकों और उनके फैंस के सामने आती रही हैं और अब कहानी सामने आई है शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के ब्रेकअप की। 

Shahid kapoor and Priyanka Chopra Love and break story details
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता शाहिद कपूर और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते की चर्चाएं हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित प्रेम कहानियां में से एक रही हैं। उन्होंने जब एक दूसरे के साथ आने का फैसला किया और जब एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया, वह हमेशा से सुर्खियों में बने रहे। बात उस सुबह की है जब शाहिद कपूर रात की पार्टी के बाद प्रियंका चोपड़ा को शॉर्ट में अपने घर छोड़ने के लिए आए। उसी दिन एक आयकर विभाग के अफसर ने प्रियंका के घर पर आकर तहकीकात की। इन दोनों घटनाओं ने एक साथ उनके प्रशंसकों को सकते में ला दिया था।

Shahid kapoor and Priyanka Chopra Love and break story details
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इन दोनों के रिश्ते की चर्चाएं पूरे सिनेमा जगत में होने लग गई थी। उस दिन की घटना के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शाहिद कपूर को अनदेखा करना शुरू कर दिया था और वह अपनी व्यस्त दिनचर्या का हवाला देकर उनसे मिलने से कतराने लगी थीं। शाहिद ने भी अपने दोस्तों से प्रियंका पर नजर रखने के लिए कहा। हालांकि, उनके दोस्तों ने इस पचड़े में पढ़ना जरूरी नहीं समझा। फिर प्रियंका चोपड़ा की बिल्डिंग में रहने वाले एक व्यक्ति ने शाहिद को प्रियंका की बेवफाई के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid kapoor and Priyanka Chopra Love and break story details
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद ने खबर मिलने के बाद तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन, उन्हें पता था कि इंडस्ट्री में इसकी चर्चा जल्दी शुरू हो जाएंगी इसलिए उन्होंने प्रियंका को छोड़ने का तुरंत फैसला कर लिया। कहा जाता है कि प्रियंका और शाहिद के अलग होने की वजह इन दोनों के अंदर बड़ा अभिनेता बनने की चाहत थी। इसलिए इन दोनों ने अपने ब्रेकअप की खबरों को ज्यादा तूल नहीं दिया। इन दोनों का रिश्ता बहुत कम समय के लिए रहा। ना ही शाहिद ने और ना ही प्रियंका ने कभी अपने रिश्ते के बारे में बात की। लेकिन करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में शाहिद कपूर ने इसके बारे में हल्की सी चर्चा की थी।

विज्ञापन
Shahid kapoor and Priyanka Chopra Love and break story details
शाहिद- मीरा और निक- प्रियंका - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका का बिना नाम लिए शाहिद ने करण के शो पर कहा था कि उन्हें किसी ने धोखा दिया था जो आजकल बहुत फेमस है। उन्होंने अपने पिछले रिश्तों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रियंका के साथ उनका रिश्ता इतना बड़ा नहीं था, जितना कि करीना कपूर के साथ रहा। अगर वर्तमान की बात करें तो शाहिद और प्रियंका दोनों की शादियां हो चुकी हैं। शाहिद ने मीरा राजपूत के साथ शादी की है और वे दो बच्चों के पिता भी हैं। प्रियंका भी निक जोनास के साथ शादी कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed