{"_id":"5c5148d0bdec223c464383d0","slug":"kartik-aaryan-speak-over-on-his-relationship-with-ananya-pandey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनन्या से अफेयर की खबरों पर पहली बार बोले कार्तिक, 'मैं कमिटेड हूं लेकिन किसी और के साथ'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनन्या से अफेयर की खबरों पर पहली बार बोले कार्तिक, 'मैं कमिटेड हूं लेकिन किसी और के साथ'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'लुका छिपी' का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर को लोगों ने बहुत पसंद किया। वैसे भी कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। वह जहां भी जाते हैं भीड़ उनके पीछे चल देती है। खासकर वह लड़कियों के बीच बहुत पॉपुलर हैं।
सारा अली खान भी कार्तिक को डेट करने की बात कह चुकी हैं। इन दिनों उनका नाम चंकी पांडे के बेटी अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा है। कई बार दोनों को साथ में डिनर करते हुए भी देखा गया है। हाल में कार्तिक ने अपने रिलेशनशिप को लेकर पहली बार बात की।
2 of 5
kartik aaryan
कार्तिक ने कहा, 'इन दिनों मैं अपने काम की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहा हूं। मेरा मानना है कि रिलेशनशिप में रहने के लिए काफी वक्त की जरूरत होती है, लेकिन मैं अपनी रिलेशनशिप को वक्त नहीं दे पाता हूं तो मुझे इस बात का अफसोस होता है।
मैं दूसरे के साथ ऐसा नहीं करना चाहता, इसलिए मैं अभी सिर्फ अपने काम को लेकर ही कमिटेड हूं। अगर मैं किसी प्रोड्यूसर या एक्ट्रेस के साथ मीटिंग के लिए जाता हूं तो इसे मेरे रिलेशनशिप से जोड़कर देखा जाने लगता है। लोगों को इस बारे में लिखने में मजा आता है। मैं कितना किसी को रोक लूंगा।'
3 of 5
Ananya Panday
अनन्या पांडे इस साल बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में भी दिखेंगी। अनन्या का नाम कई और फिल्मों को लेकर भी सामने आया है हांलाकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Luka Chuppi
- फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन इन दिनों लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'लुका छिपी' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक टेलीविजन रिपोर्टर की भूमिका में नजर आएंगे। लिव इन रिलेशनशिप पर बनी इस फिल्म में कृति सेनन, कार्तिक के अपोजिट हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sara ali khan
- फोटो : Instagram
इससे पहले सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'कार्तिक मुझे क्यूट लगे। यह सारा-सारा की बात है, इसलिए अगर उसे कोई दूसरा व्यक्ति मिल जाए, जिसका नाम A से शुरू होता है और A के साथ खत्म होता है तो यह मायने रखता है। उसके लिए यह अच्छा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।