{"_id":"62df730db3b7fb65805ee431","slug":"kartik-aaryan-starrer-film-freddy-not-getting-any-ott-buyers-may-get-theatrical-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: 'फ्रेडी' की स्ट्रीमिंग में ओटीटी प्लेटफॉर्म को दिलचस्पी नहीं, मुश्किलों में फंसे कार्तिक आर्यन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: 'फ्रेडी' की स्ट्रीमिंग में ओटीटी प्लेटफॉर्म को दिलचस्पी नहीं, मुश्किलों में फंसे कार्तिक आर्यन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद से काफी चर्चा में हैं। दरअसल उनकी आने वाली फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग चल रही है और वह इसके सेट से अक्सर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इसके अलावा वह इन दिनों रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन कार्तिक आर्यन की ये फिल्म इन दिनों मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन 'वीरे दी वेडिंग' फेम शशांक घोष ने किया है। दरअसल इस फिल्म को पहले सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
फ्लॉप हुई थी 'धमाका'
कार्तिक आर्यन ज्यादातर रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनका कॉमेडी अंदाज फैंस को बहुत पसंद भी आता है। लेकिन कुछ अलग करने की चाहत में कोरोना काल में कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। अब उनकी दूसरी फिल्म फ्रेडी को संकट का सामना करना पड़ रहा है।
3 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram
ओटीटी प्लेटफॉर्म ने किया मना
फ्रेडी के मेकर्स ने इसको रिलीज करने के लिए कई ओटीटी प्लेटफॉर्म से संपर्क किया, लेकिन ओटीटी ने सीधे उनकी फिल्म को लेने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि पहले निर्माता इस फिल्म को थियेटर में रिलीज करें। दरअसल धमाका के ओटीटी पर फ्लॉप होने के बाद प्लेटफॉर्म की इसमें दिलचस्पी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram
सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है फ्रेडी
कार्तिक आर्यन की ज्यादातर फिल्में हिट ही रही हैं। ऐसे में निर्माताओं को इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भूल भुलैया 2 की शानदार सफलता के बाद अब फ्रेडी को सिनेमाघरों में रिलीज करना एक सही फैसला हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।