हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। कार्तिक आर्यन समेत फिल्म की पूरी टीम इस कामायबी से काफी खुश है। रूह बाबा के रूप में इन दिनों अभिनेता के अभिनय की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस किरदार की लोकप्रियता अब केवल भारत तक ही सीमित नहीं रही है, बल्कि विदेशों में भी अब उनका जलवा दिखने लगा है।
Kartik Aaryan: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंची रूह बाबा की लोकप्रियता, कार्तिक ने वीडियो साझा कर दिया धन्यवाद
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कुछ कलाकार अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उनके गानो पर प्रस्तुति देते हुए नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक अंतर्राष्ट्रीय टैलेंट शो में उनकी फिल्म भूल भुलैया 3 के गाने पर कुछ प्रतिभाशाली कलाकारों ने प्रस्तुति दी। उनके इस प्रदर्शन ने कार्तिक का भी दिल जीत लिया है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए डांस को अभूतपूर्व बताया। साथ ही, कार्तिक ने उनके किरदार रूह बाबा को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले जाने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।
कार्तिक ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस क्रू बी यूनिक का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में ग्रुप भूल भुलैया 3 के एक गाने अमी जे तोमार पर परफॉर्म करते हुए कुछ अविश्वसनीय स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। इस गाने पर थिरकने वाले सभी प्रतिभागी कार्तिक के किरदार रूह बाबा की तरह ही नजर आ रहे थे।
वीडियो साझा करते हुए करते हुए कार्तिक ने लिखा, "रूह बाबा अंतर्राष्ट्रीय हो चुके हैं। इतने प्यार देने के लिए आप लोगों का शुक्रिया। आप सभी अद्भुत और शानदार हैं।" साथ ही, उन्होंने फायर इमोजी भी साझा किया। बी यूनिक इससे पहले टीवी रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में भी हिस्सा ले चुका है।
भूल भुलैया 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म लगातार धुआंधार कमाई कर रही है। सिनेमाघरों में 15 दिनों में यह फिल्म 220 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। यह फिल्म 1 नवंबर को रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन के साथ रिलीज हुई थी।
Pushpa 2: पटना में 'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में होगा धमाल, अल्लू अर्जुन की होगी ग्रैंड एंट्री
संबंधित वीडियो