हाल ही में अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर के घर के बाहर देखा गया। इसके बाद फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि आखिर दोनों के बीच यह मीटिंग क्यों हुई। क्या कार्तिक, करण की किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों की मुलाकात के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन और करण जौहर प्रोफेशन मीटिंग के लिए मिले थे।
Kartik-Karan Johar: करण जौहर के घर के बाहर नजर आए कार्तिक आर्यन, साथ में करने जा रहे फिल्म?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि इससे पहले मेलबर्न में दोनों को इंडियन फिल्म फेस्टिवल में साथ देखा गया, जहां दोनों के बीच सबकुछ सामान्य था। इतना ही नहीं, दोनों यह संकेत भी दे चुके हैं कि किसी प्रोजेक्ट में दोनों साथ काम करने के इच्छुक हैं। करण जौहर से जब दोनों के साथ काम करने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, 'हमने इसके लिए एक कोशिश की थी, लेकिन किन्हीं वजहों से वह प्रोजेक्ट सफल नहीं रहा। हम आगे कुछ करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद है, जल्द ही इस पर काम हो। यह कुछ ऐसा है, जिसे लेकर हम उत्साहित हैं'।
एक बातचीत के दौरान करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को लेकर काफी बातें साझा की थीं और उनकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा, 'कार्तिक ने ऐसी फिल्में दी हैं, जो लोगों को सिनेमाघरों में वापस ले आईं। वह और बेहतर करें, यही कामना है। सिनेमा के लिए उनका यह योगदान हमेशा इसी तरह बना रहे। बता दें कि करण जौहर की यह टिप्पणी 2021 में 'दोस्ताना 2' पर एक साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच हुई अनबन के बाद आई।
Ayushmann Khurrana: अब सौरव गांगुली बन गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते दिखेंगे आयुष्मान, जल्द शुरू होगी शूटिंग
एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने भी उस स्थिति पर बहुत सूझबूझ से बात की थी। एक्टर ने कहा था, 'कई बार ऐसा होता है। इस बारे में मैं पहले भी बात कर चुका हूं। मेरी मां ने जो सिखाया है, मैं उसमें यकीन रखता हूं और मेरे लिए इसकी वेल्यू है। जब दो लोगों के बीच झगड़ा हो तो छोटे को इस पर कभी नहीं बोलना चाहिए। मैं इसे मानता हूं और इसलिए इस बारे में चुप रहता हूं'।
Anil Sharma: 'सकीना मेरे दिल से पैदा हुई...', अमीषा के 'गदर 3' में काम नहीं करने के बयान पर अनिल ने दिया जवाब
बता दें कि साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'दोस्ताना' की सीक्वल 'दोस्ताना 2' के लिए करण जौहर ने 2019 में कार्तिक आर्यन को कास्ट किया था, लेकिन उस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और करण ने दोस्ताना की फ्रेंचाइजी से कार्तिक को बाहर कर दिया था। इसके बाद फिल्म अधूरी रह गई और आज तक रिलीज नहीं हुई। अब खबर है कि कार्तिक और करण फिर हाथ मिला रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इसका आधिकारिक एलान कब होता है!
Sadhana Shivdasani: लड़कियों के सिर चढ़कर बोलता था साधना का हेयर स्टाइल, पिता के कहने पर चुनी थी अभिनय की राह