फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन थे कबीर की पहली पसंद, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए की तारीफ

Sun, 19 May 2024 09:19 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 19 May 2024 09:19 AM IST
सार

कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए डेढ़ साल में अपने शरीर से करीब 39 फीसदी फैट घटाकर सात फीसदी कर लिया है। फिल्म के लिए परफेक्ट लुक पाने के लिए कार्तिक ने सख्त डाइट फॉलो करते हुए चीनी भी छोड़ दी थी। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan was Kabir Khan first choice for Film Chandu Champion praised for body transformation
चंदू चैंपियन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने बीते दिन फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया है। ट्रेलर में कार्तिक की शानदार अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मगर फिल्म में उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान रह गए हैं। ऐसे में फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने ट्रांसफॉर्मेशन के दौरान कार्तिक के सामने आई चुनौतियों का सामना करने के लिए उनकी प्रशंसा की है।

Kartik Aaryan was Kabir Khan first choice for Film Chandu Champion praised for body transformation
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए डेढ़ साल में अपने शरीर से करीब 39 फीसदी फैट घटाकर सात फीसदी कर लिया है। फिल्म के लिए परफेक्ट लुक पाने के लिए कार्तिक ने सख्त डाइट फॉलो करते हुए चीनी भी छोड़ दी थी। ग्वालियर में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कबीर खान ने इस पर बात करते हुए बताया कि कार्तिक ने प्राकृतिक रूप से बॉडी बनाई है। 

Arbaaz Khan: साउथ इंडस्ट्री में नहीं है बॉलीवुड अभिनेताओं की इज्जत? अरबाज खान के इस बयान ने मचाई हलचल

Kartik Aaryan was Kabir Khan first choice for Film Chandu Champion praised for body transformation
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

कबीर खान ने कार्तिक पर गर्व करते हुए कहा, 'आजकल, जो लोग जिम जाते हैं वे जानते हैं कि स्टेरॉयड का कितना दुरुपयोग होता है। कार्तिक ने अपना शरीर बिना किसी पदार्थ के प्राकृतिक रूप से बनाया है। इसका फायदा ये है कि जिंदगी भर उनके साथ ये बॉडी रहेगी। यह स्वस्थ है।' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक ही पहली पसंद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan was Kabir Khan first choice for Film Chandu Champion praised for body transformation
चंदू चैंपियन - फोटो : यूट्यूब

'चंदू चैंपियन' फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। कार्तिक ने फिल्म में मुरलीकांत का किरदार निभाया है। कबीर ने कहा, 'मैंने जब पहली बार फिल्म की कहानी सुनी, तो मैं बहुत प्रभावित हुआ और मुझे लगा कि लोगों को इसे जरूर देखना चाहिए। इसके लिए कार्तिक मेरी पहली और एकमात्र पसंद थे, क्योंकि उनमें बच्चों जैसा आकर्षण है और वह मिट्टी के बेटे जैसा महसूस करते हैं।'

विज्ञापन
Kartik Aaryan was Kabir Khan first choice for Film Chandu Champion praised for body transformation
कार्तिक आर्यन, चंदू चैंपियन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे खुशी है कि कार्तिक इसे करने के लिए सहमत हुए। क्योंकि उनके साथ काम करना काफी अच्छा था। उन्होंने इस किरदार के लिए जितनी मेहनत की है, वह सराहनीय है।' यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Girish Karnad: गिरीश कर्नाड का नाटककार बनने का नहीं था कोई इरादा, 'ययाति' लिखने के विचार ने बदल दी जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed