{"_id":"5f929bd18ebc3edc0f59d9dc","slug":"kartik-aaryan-will-be-seen-in-ram-madhvani-upcoming-suspense-thriller-film-after-dostana-2-and-bhool-bhulaiya-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'लव आज कल' फ्लॉप होने के बाद टूट गए कार्तिक के सपने, अब फिर से कर रहे करियर संभालने की कोशिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'लव आज कल' फ्लॉप होने के बाद टूट गए कार्तिक के सपने, अब फिर से कर रहे करियर संभालने की कोशिश
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Twitter
Link Copied
युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन के पास करने के लिए काम तो बहुत है लेकिन अपनी इस साल रिलीज हुई फिल्म 'लव आज कल' के फ्लॉप होने के बाद लगातार हिट फिल्में देने का उनका सपना धराशाई हो गया। एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद कार्तिक अब यह बहुत जरूरी समझते हैं कि उनकी अगली फिल्म हिट ही रहे। इसलिए, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार्तिक ने निर्देशक राम माधवानी के साथ एक फिल्म करने का फैसला किया है। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसको कार्तिक अपनी सभी फिल्मों से पहले पूरी करना चाह रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस साल मार्च के महीने से ही मनोरंजन कारोबार ठप पड़ा हुआ था। तब से कार्तिक भी अपने घर पर एक यूट्यूब चैनल खोल कर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे थे। अभी तक उन्होंने अपनी किसी भी फिल्म के लिए कदम बाहर नहीं निकाला है। सूत्र बताते हैं कि कार्तिक सबसे पहले राम माधवानी के साथ ही इस फिल्म की शुरुआत करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग दिसंबर के महीने से शुरू होगी और 45 से 50 दिन के शेड्यूल के साथ यह फिल्म एक ही बार में खत्म की जाएगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : फाइल फोटो
कार्तिक को अब तक ज्यादातर रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में ही देखा गया है। इस फिल्म के साथ कार्तिक अपना जॉनर बदलेंगे और अपने प्रशंसकों के सामने अपना एक नया रूप पेश करेंगे। कार्तिक के खाते में इस वक्त 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' फिल्म भी हैं। इन फिल्मों की शूटिंग तो लॉकडाउन से पहले ही शुरू हो गई थी।
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram: @kartikaaryan
फिलहाल, इन फिल्मों फिल्मों के निर्माताओं ने इनकी शूटिंग शुरू करने की अभी तक कोई बात नहीं कही है। इसलिए, कार्तिक ने फैसला किया है कि क्यों न राम माधवानी की इस अघोषित शीर्षक वाली फिल्म को पहले निपटा लिया जाए। राम माधवानी के साथ काम करने के बाद कार्तिक अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' पर वापस लौटेंगे। साथ ही वह 'दोस्ताना 2' को भी खत्म करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : फाइल फोटो
कार्तिक के पास दक्षिण भारतीय फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलू' की हिंदी रीमेक भी है। इधर राम माधवानी भी खाली नहीं हैं। वह नवंबर से ही वेब सीरीज 'आर्या' के दूसरे सीजन की शुरूआत सुष्मिता सेन के साथ दुबई में करने वाले हैं। कार्तिक के साथ काम करने के लिए वह दुबई से एक महीने बाद लौटेंगे और दिसंबर से वह इस फिल्म पर भी अपना काम शुरू कर देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।