'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सालों से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार की कास्टिंग को लेकर सवाल उठ रहे थे। अफवाह यह भी थी कि इस फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन भी नजर आ सकते हैं। अब इस खबर पर पहली दो फिल्मों में बाबू राव का किरदार निभा चुके परेश रावल ने पुष्टि की है कि युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन हेरा फेरी के तीसरे पार्ट का हिस्सा बनेंगे।
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' में एंट्री करेंगे कार्तिक आर्यन, परेश रावल ने की पुष्टि, अक्षय को करेंगे रिप्लेस?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेश रावल ने की 'हेरा फेरी 3' की पुष्टि
बता दें कि अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि कार्तिक आर्यन सच में 'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे। इस खबर पर परेश रावल ने मुहर लगाई है। दरअसल ट्विटर पर एक फैन ने पूछा था कि क्या कार्तिक आर्यन फिल्म हेरा फेरी के पार्ट 3 का हिस्सा होंगे? इस पर परेश रावल ने जवाब देते हुए कहा कि 'हां यह सच है।'
Siddhant Veer Suryavanshi: वर्कआउट के दौरान सिद्धांत सूर्यवंशी का हुआ निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर
हेरा फेरी 3 के स्क्रिप्ट से खुश नहीं अक्षय
फिल्म हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन के शामिल होने की पुष्टि तो हो चुकी है लेकिन अब सवाल उठता है कि क्या वह एक नए किरदार के रूप में नजर आएंगे या उन्होंने अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है? ऐसी खबरें आई हैं कि अक्षय कुमार 'हेरा फेरी 3' में अपने किरदार राजू को पुनर्जीवित करना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता अक्षय कुमार स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे। हेरा फेरी, वेलकम और आवारा पागल दीवाना अक्षय कुमार के नेतृत्व वाली सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली फ्रेंचाइजी हैं और वह ऐसी फिल्मों के लिए उत्सुक थे। कई बार की बैठकों के बाद अक्षय कुमार ने पीछे हटने का फैसला किया क्योंकि वह इस फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ खुश नहीं थे। अक्षय कुमार इन कॉमेडी फ्रेंचाइजी में अपने फैंस की उम्मीदों से वाकिफ हैं। उन्होंने स्क्रिप्ट की गुणवत्ता पर समझौता करने ने इनकार कर दिया क्योंकि इन सीक्वल को बिना सोच-विचार के और अन्य एक्टर्स के साथ रीमेक करने की कोशिशें पहले ही फेल हो चुकी हैं।
Bigg Boss 16: अर्चना गौतम को उकसाने के लिए शिव ठाकरे ने खेला बड़ा गेम? सलमान खान बताएंगे सारी हकीकत
कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में
कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह अगली बार फ्रेडी में दिखाई देंगे, जो 2 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। कार्तिक आर्यन शहजादा, सत्यप्रेम की कथा, आशिकी 3, कैप्टन इंडिया और कबीर खान की अगली फिल्म में भी नजर आएंगे।
KRK: केआरके ने करीना, तब्बू और कृति की फिल्म 'द क्रू' को लेकर किया कटाक्ष, बोले- कॉरपोरेट घरानों के करोड़ों...