हाल ही में करीना, तब्बू और कृति सेनन ने एक फैशन मैगजीन के कवर का एक फोटो शेयर किया था, जिसमें तीनों को ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता था। दरअसल यह उनकी नई फिल्म का हिंट था। इसके कुछ देर बाद रिया कपूर ने वही पोस्टर साझा करते हुए जानकारी दी कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'द क्रू' में तीनों अभिनेत्रियां लीड रोल में नजर आने वाली हैं। अब केआरके ने इस फिल्म के बहाने एक बार फिर से पूरे बॉलीवुड पर कटाक्ष किया है।
KRK: केआरके ने करीना, तब्बू और कृति की फिल्म 'द क्रू' को लेकर किया कटाक्ष, बोले- कॉरपोरेट घरानों के करोड़ों...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा- "नई फिल्म 'द क्रू' को टॉप अभिनेत्रियों करीना, तब्बू और कृति के साथ घोषित किया गया है और निश्चित ही यह एक डिजास्टर साबित होगी।" उन्होंने आगे लिखा, "यह इस बात का सबूत है कि बॉलीवुड तब तक कुछ सीखने को तैयार नहीं है जब तक उन्हें कॉरपोरेट घरानों से करोड़ों रुपये नहीं मिल जाते। बॉलीवुड 2023 में भी कोई हिट नहीं देने की तैयारी कर रहा है।"
इसके अलावा केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए आयुष्मान खुराना के करियर पर भी सवाल उठाए और लिखा- "मैंने अभी-अभी 'एन एक्शन हीरो' का ट्रेलर देखा और यह दयनीय है। यह पूरी तरह से भूषण कुमार की फ्लॉप फिल्मों की फैक्ट्री से समय और पैसे की बर्बादी है। यह आयुष्मान खुराना की 5वीं डिजास्टर होगी और 'डॉक्टर जी', 'अनेक','चंडीगढ़ करे आशिकी' और 'गुलाबो सिताबो'। आयुष्मान का करियर खत्म"।
इस दिन रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो'
'द क्रू' के बारे में अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं बात करें आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' की तो यह कलर येलो प्रोडक्शन और टी-सीरीज के बैनर तले बनी, आनंद एल राय, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है। वहीं इसका निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर द्वारा किया गया है। यह फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
Kangana Ranaut: ट्विटर की तारीफ करने के बाद इंस्टाग्राम की बुराई पर उतरीं कंगना, सोशल साइट को कहा 'डम्ब'