फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने पूरी की 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग, फोटो साझा कर लिखा दिल छू जाने वाला नोट

Fri, 26 May 2023 10:57 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 26 May 2023 10:57 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan wraps up Satyaprem Ki Katha pens heartwarming note share photos from film set with kiara advani
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का एक टीजर जारी किया था, जिसमें दोनों को रोमांटिक जगहों पर रोमांस करते देखा गया था। टीजर फैंस को खूब पसंद आया था। अब कार्तिक आर्यन ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

Kartik Aaryan wraps up Satyaprem Ki Katha pens heartwarming note share photos from film set with kiara advani
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 'सत्यप्रेम की कथा' फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। साथ ही उन्होंने फिल्म के सेट से बेहद प्यारी तस्वीरें और बीटीएस शॉट्स साझा किए हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कार्तिक ने अपनी इस यात्रा के बारे में दिल छू जाने वाला नोट भी लिखा है।

Nawazuddin: नवाज ने खोले 'कान' में फिल्मों की स्क्रीनिंग के राज, बोले- हिट की गारंटी नहीं अच्छी समीक्षा


 
Kartik Aaryan wraps up Satyaprem Ki Katha pens heartwarming note share photos from film set with kiara advani
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'सत्तू, स्पेशल फिल्म और उनका स्पेशल किरदार खत्म हो गया है। यह फिल्म मेरे लिए इमोशंस से भरा हुआ एक सफर रहा। 'सत्यप्रेम' मेरे लिए हमेशा स्ट्रॉग और फेवरेट किरदार रहेगा। मुझे उम्मीद है कि आप भी इससे आसानी से कनेक्ट कर लेंगे, क्योंकि हम सभी में एक सत्तू है।' साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को भी धन्यवाद दिया।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)



Dilip Joshi: दिलीप जोशी ने कभी सलमान खान के साथ काम कर कमाए थे महज 50 रुपये, आज करोड़ों के मालिक हैं 'जेठालाल'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan wraps up Satyaprem Ki Katha pens heartwarming note share photos from film set with kiara advani
'सत्यप्रेम की कथा' - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में अभिनेत्री कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का टीजर रिलीज के बाद इसका डेब्यू पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया था। फिल्म का टीजर भी दर्शकों को खूब पसंद आया। फैंस को कार्तिक-कियारा की लव स्टोरी खूब भाई। नमह पिक्चर्स के साथ साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले यह फिल्म बनी है। इस फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' रखा गया था, लेकिन बाद में नाम को लेकर हुए विवादों के चलते इसमें बदलाव किया गया था।

Citadel 2: फिर जमेगी रिचर्ड-प्रियंका की जोड़ी, 'सिटाडेल' की सफलता से गदगद मेकर्स ने किया दूसरे सीजन का एलान

विज्ञापन
Kartik Aaryan wraps up Satyaprem Ki Katha pens heartwarming note share photos from film set with kiara advani
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा,गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इससे पहले कार्तिक और कियारा की जोड़ी को 'भूल भुलैया 2' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

'केरल स्टोरी'- 'आईबी 71' पर भारी Fast X की सवारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed