सब्सक्राइब करें

Satya Prem Ki Katha: कार्तिक और कियारा की फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, रोमांटिक अंदाज में नजर आया कपल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 03 Sep 2022 05:30 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी पिछली हिट भूल भुलैया 2 के बाद से ही चर्चाओं में हैं। अपनी इस फिल्म के जरिए कार्तिक इस साल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करने वाली कुछ कलाकारों में से एक बन गए हैं।

विज्ञापन
kartik aryna kiara advani starrer film satya prem ki katha first look out the couple is seen in romantic way
सत्य प्रेम की कथा का फर्स्ट लुक - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी पिछली हिट भूल भुलैया 2 के बाद से ही चर्चाओं में हैं। अपनी इस फिल्म के जरिए कार्तिक इस साल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करने वाली कुछ कलाकारों में से एक बन गए हैं। भूल भुलैया 2 के बाद अब एक्टर अपनी एक नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में बन हुए हैं। कार्तिक जल्द ही एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि, इस बार वह एक नए अंदाज में दिखाई देंगे। 

Trending Videos
kartik aryna kiara advani starrer film satya prem ki katha first look out the couple is seen in romantic way
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : insta

कार्तिक जल्द ही फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ में नजर आने वाले हैं। इसी क्रम में हाल ही में फिल्म की फर्स्ट लुक जारी दिया गया है। कुछ देर पहले ही सामने आए फिल्म के इस फर्स्ट लुक को अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सामने आए फिल्म में इस फर्स्ट लुक में कार्तिक और कियारा बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में  लिखा, सत्तू और कथा। आज से शुरू हुई लव स्टोरी!
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
kartik aryna kiara advani starrer film satya prem ki katha first look out the couple is seen in romantic way
कियारा आडवाणी-कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में शेयर किए गए फिल्म के पहले लुक में  कार्तिक और कियारा रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक-दूसरे के प्यार में खोए कार्तिक और कियारा की यह तस्वीर सामने आते ही वायरल हो गई है। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा सुनने को मिल रही थी। इससे पहले अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। साथ ही गणपति बप्पा के आशीर्वाद के साथ इस काम की शुरुआत की। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


 

 

 

kartik aryna kiara advani starrer film satya prem ki katha first look out the couple is seen in romantic way
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : social media

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में कार्तिक बप्पा से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा,' सत्या एक प्रेमकथा का शुभारम्भ, गणपति बप्पा मोरया।'  कार्तिक और कियारा की इस फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' था, लेकिन मेकर्स ने बाद में इसके नाम को बदल कर ‘सत्यप्रेम की कथा’ कर दिया।  रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी। इस फिल्म से अगले साल जून में सिनेमाघरों में दस्तक देने की उम्मीद की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed