फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTO: शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना तक, सभी ने खोला व्रत, इस अभिनेत्री ने तो विदेश में मनाया करवा चौथ

Thu, 17 Oct 2019 11:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 17 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2019 Shilpa Shetty to Shriya Saran bollywood celebs celibarates Karwa Chauth
Shilpa Shetty, Raveena Tandon and Shriya Saran - फोटो : सोशल मीडिया

करवा चौथ के दिन सुहागिनों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। पूरे देशभर में थोड़े इंतजार के बाद आखिरकार चांद का दीदार हो ही गए। चांद दिखने के साथ ही सुहागिनों ने पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोला। महिलाएं यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने भी अपने पति के लिए ये कठिन व्रत रखा था। 

Karwa Chauth 2019 Shilpa Shetty to Shriya Saran bollywood celebs celibarates Karwa Chauth
Shilpa Shetty - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने करवा चौथ का त्योहार मनाया। साथ ही अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने करवा चौथ पर खास पार्टी रखी जिसमें शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत, रवीना टंडन और पद्मिनी कोल्हापुरी समेत कई सितारे शामिल हुईं। बात करें शिल्पा शेट्टी की तो करवा चौथ पर वह रेड कलर की साड़ी में नजर आईं। शिल्पा इस साड़ी और ज्वैलरी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

Karwa Chauth 2019 Shilpa Shetty to Shriya Saran bollywood celebs celibarates Karwa Chauth
Meera Rajput, Raveena Tandon - फोटो : अमर उजाला

वहीं रवीना टंडन ने लंबी ईयररिंग्स और गजरे के साथ लाल कुर्ता पहना जिसपर एंब्रायडरी नजर आ रही थी। इस लुक और ड्रेस में वह काफी सुंदर दिख रही थीं। वहीं अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत गुलाबी बांधनी साड़ी और ज्वैलरी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। सुनीता कपूर की पार्टी में इनके अलावा अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी भी पहुंची थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2019 Shilpa Shetty to Shriya Saran bollywood celebs celibarates Karwa Chauth
Padmini Kolhapuri, neelam kothari and maheep kapoor - फोटो : अमर उजाला

सुनीता कपूर की करवा चौथ पार्टी में पद्मिनी कोल्हापुरी पार्टी में सबसे पहले पहुंचने वाले मेहमानों शामिल रहीं। पीले रंग की प्रिंटेड कुर्ती में वो अच्छी लग रही थीं। वहीं नीलम कोठारी एंब्रॉयडरी वाली नारंगी रंग की कुर्ती पहने सुनीता कपूर के घर पहुंचीं। इस ड्रेस में नीलम बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। अभिनेता संजय कपूर की पत्नी माहीप कपूर पर्पल कुर्ती और प्रिंटेड सिल्क दुपट्टे में एकदम पंजाबी लुक में नजर आईं।  
 



 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2019 Shilpa Shetty to Shriya Saran bollywood celebs celibarates Karwa Chauth
Shriya Saran - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए करवा चौथ की बधाई दी है। अभिनेत्री श्रिया सरन ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ तस्वीर साझा करते हुए फैंस को करवा चौथ की बधाई दी। श्रिया सरन ने अपना करवा चौथ बार्सिलोना में बनाया। वहीं अभिनेता अनिल कपूर ने अपना एक वीडियो साझा करते हुए करवा चौथ की शुभकानाएं दीं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy karva chauth to every one from Barcelona. Miss my mom and @aartisaran15 love this simple gotapatti saree gifted by mom ! @Sithara_kudige you make stunning blouses.

A post shared by @ shriya_saran1109 on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed