फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर को तौलिये में देखना चाहती है ये एक्ट्रेस, देखने लायक है आलिया भट्ट का रिएक्शन

Thu, 17 Oct 2019 11:26 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 17 Oct 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
Nushrat Bharucha says that she want to see ranbir kapoor in towel alia bhatt reacted
Nushrat Bharucha - फोटो : Social Media

आईफा 2019 का इवेंट इस बार कई मायनों में खास रहा। जल्द ही इसका टेलीकास्ट कलर्स टीवी पर होगा। अब इस इवेंट के प्रोमो आना भी शुरू हो गए हैं। इस बीच एक ऐसा प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कई सारे एक्टर्स बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस इवेंट को होस्ट करते हुए जब आयुष्मान खुराना नुसरत भरूचा से पूछते हैं कि वे किस एक्टर को बिग बॉस के घर में तौलिये में देखना चाहेंगी? तो वो इस पर खुलकर जवाब देती हैं।

Nushrat Bharucha says that she want to see ranbir kapoor in towel alia bhatt reacted
Nushrat Bharucha - फोटो : Social Media

वीडियो में दिख रहा है कि आयुष्मान खुराना कई एक्टर्स से अलग-अलग सवाल पूछते हुए नुसरत भरूचा के पास पहुंचते हैं। आयुष्मान पूछते हैं- आप किस सेलिब्रेटी को बिग बॉस के घर में तौलिये में देखना चाहती हैं? इस पर नुसरत कहती हैं- 'बोल दूं... रणबीर कपूर'

Nushrat Bharucha says that she want to see ranbir kapoor in towel alia bhatt reacted
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : social media

नुसरत के इस जवाब के बाद भीड़ चीखने लगती है। इसके बाद आयुष्मान कहते हैं कि आलिया यही बैठी है। तभी आलिया भट्ट भी नुसरत की तरफ हंसते हुए उंगली दिखाती हैं। इसके बाद नुसरत हंसते हुए कहती हैं, 'सॉरी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nushrat Bharucha says that she want to see ranbir kapoor in towel alia bhatt reacted
Vicky Kaushal - फोटो : Social Media

आयुष्मान, विकी कौशल से पूछते हैं कि वे किस सितारे को बिग बॉस के घर में देखना चाहते हैं? इस पर विकी ने कहा कि वे रणवीर सिंह को बिग बॉस के घर में देखना चाहेंगे। विकी ने कहा कि वे देखना चाहते हैं कि रणवीर को आखिर कैसे ये घर रोकने की कोशिश कर सकता है।
 



 

विज्ञापन
Nushrat Bharucha says that she want to see ranbir kapoor in towel alia bhatt reacted
alia bhatt and ranbir kapoor

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते कई महीनों से एक दूसरे डेट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले दोनों की शादी खबरें भी आई थीं। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

इंडियन आइडल के ऑडिशन में जबरन नेहा कक्कड़ को Kiss कर बैठा ये कंटेस्टेंट, फिर हुआ ये सब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed