सब्सक्राइब करें

Ronit Roy: 22 साल बाद फिर रोमांटिक हुए रोनित रॉय और श्वेता तिवारी, तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 06 Oct 2023 01:43 PM IST
सार

रोनित रॉय ने श्वेता तिवारी के साथ जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। इनकी इन तस्वीरों से फैंस के लिए नजर हटाना मुश्किल है।  

विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay fame Ronit Roy & Shweta Tiwari became romantic again caption hinting upon a new project
रोनित रॉय और श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' आज भी खूब चर्चा होती है। यह दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो में से एक रहा है। शो में नजर आए रोनित रॉय और श्वेता तिवारी की जोड़ी भारतीय टेलीविजन की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक है। शो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। 'कसौटी जिंदगी की' में दोनों ने मिस्टर बजाज और प्रेरणा का किरदार निभाया था। लोगों का आज भी इनकी खूबसूरत कहानी के बारे में याद हैं। रोनित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर फैंस को खुश कर दिया है। रोनित ने श्वेता तिवारी के साथ तस्वीरें साझा की हैं।  

Ed Sheeran: एड शीरन ने मौत से पहले बनवाई अपनी कब्र, ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर का बड़ा खुलासा

 

Trending Videos
Kasautii Zindagii Kay fame Ronit Roy & Shweta Tiwari became romantic again caption hinting upon a new project
रोनित रॉय और श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

रोनित रॉय ने श्वेता तिवारी के साथ जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। इनकी इन तस्वीरों से फैंस के लिए नजर हटाना मुश्किल है। एक दूसरे की आखों में खोए दोनों स्टार्स बड़े ही रोमांटिक लग रहे हैं। अभिनेता ने तस्वीरें साझा कर कैप्शन में लिखा, 'हमारे जुनून की खुशबू हमारे दिलों की कहानी बताती है। रोमांस के इन चंचल क्षणों में हमारे साथ जुड़े रहें। बने रहें!'
क्या आप जानते हैं अंबानी परिवार से जुड़ी ये बातें?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ronit Roy (@ronitboseroy)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay fame Ronit Roy & Shweta Tiwari became romantic again caption hinting upon a new project
रोनित रॉय और श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों कलाकार तस्वीरों में एक-दूसरे के साथ कुछ पल शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोनित के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनका यह पोस्ट दोनों के नए प्रोजेक्ट्स की तरफ इशारा कर रहा है। इन तस्वीरों में श्वेता रेड कलर की चमकदार साड़ी और फूलों वाले हेयरस्टाइल में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं रोनित टैन सूट और ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। इनके इस पोस्ट ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।   
Tiger 3 Trailer: ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर को लेकर सलमान का खुलासा, ये ऐसा होगा जो हिंदी सिनेमा में कभी नहीं हुआ
Kasautii Zindagii Kay fame Ronit Roy & Shweta Tiwari became romantic again caption hinting upon a new project
रोनित रॉय और श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस लगातार रोनित रॉय के इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'हमें इस खूबसूरत जोड़ी से प्यार है।' वहीं एक ने लिखा, 'मिस्टर बजाज और प्रेरणा', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उफफफ... लुभावनी तस्वीरें... दिल तेजी से धड़क रहा है... कृपया जल्द वापस आएं।' 
Shahid Kapoor: मीरा राजपूत के कहने पर शाहिद ने की थी 'कबीर सिंह', इस वजह से अभिनेता ने मानी पत्नी की जिद

विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay fame Ronit Roy & Shweta Tiwari became romantic again caption hinting upon a new project
रोनित रॉय और श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा रोनित रॉय के भाई ने कमेंट कर लिखा, 'भारतीय टीवी पर सबसे हॉट जोड़ी जो काफी समय से बनी हुई है।' फैंस दोनों को एक बार फिर से स्क्रीन साझा करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में इन तस्वीरों ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। 
Esha Deol: ईशा देओल ने ड्रीम गर्ल की खूबसूरत तस्वीर की साझा, मां की प्रशंसा में लिखा खूबसूरत पोस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed