फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीरा शाह ने की गोविंदा की तारीफ: सुनीता आहूजा पर फिर किया कटाक्ष, हंसते हुए कही यह बात

Sat, 16 Oct 2021 07:42 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 16 Oct 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Kashmera Shah takes another dig at Sunita I don’t talk about managers
कश्मीरा शाह, सुनीता आहुजा - फोटो : सोशल मीडिया

श्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक को शनिवार को बच्चों के साथ मुंबई में देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने उनसे गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ झगड़े के बारे में पूछा। जिसका जवाब देते हुए कश्मीरा शाह ने फिर से गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर कटाक्ष किया। दरअसल, गोविंदा, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कृष्णा अभिषेक एवं उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के परिवार के मतभेद काफी पुराने हैं और सुलझने का नाम नहीं लेते। जहां गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बीच-बीच में कश्मीरा शाह पर निशाना साधती रहती हैं। वहीं, कश्मीरा शाह भी गोविंदा की पत्नी पर कटाक्ष करने से पीछे नहीं रहती हैं।



वैसे भी गोविंदा की पत्नी  पारिवारिक तनाव की वजह कश्मीरा शाह को बता चुकी हैं। वह अक्सर मामा और भांजे की लड़ाई की असल वजह कश्मीरा शाह को बताती हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले कश्मीरा शाह को घर की खराब बहू तक कह डाला था। सुनीता का कहना था कि जब से कश्मीरा शाह घर में आई है, तब से ही तनाव शुरू हुआ है। हम जब से घर में एक खराब बहू लेकर आये तब से ही पारिवारिक तनाव हो रहा है।

 

Kashmera Shah takes another dig at Sunita I don’t talk about managers
कश्मीरा शाह, सुनीता आहूजा - फोटो : instagram

वहीं, अब कश्मीरा शाह ने फिर से सुनीता आहूजा पर कटाक्ष किया है। एक फोटोग्राफर ने कश्मीरा से पूछा कि विवाद के बीच दिए जा रहे 'बयानों' पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है? इस पर पहले कश्मीरा शाह ने पूछा-  कौन कर रहा है? इसके बाद उन्होंने गोविंदा की तारीफ कर डाली।

 

Kashmera Shah takes another dig at Sunita I don’t talk about managers
कश्मीरा शाह, सुनीता आहूजा - फोटो : instagram

कश्मीरा शाह ने कहा, गोविंदा जी बहुत अच्छे अभिनेता हैं। मैं उन्हें एक अभिनेता के रूप में वास्तव में पसंद करती हूं। लेकिन मैं उनके अलावा किसी और को नहीं जानती। आगे कश्मीरा शाह ने कहा, मैं प्रबंधकों के बारे में बात नहीं करती। यह कहते हुए कश्मीरा शाह कैमरे को देखते हुए हंसने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmera Shah takes another dig at Sunita I don’t talk about managers
कश्मीरा शाह - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा, कृष्णा और उनकी पत्नियों के बीच झगड़ा 2016 से चल रहा है। कृष्णा ने हाल ही में द कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया, जिसमें गोविंदा और सुनीता को मेहमानों के रूप में आना था। इस बात ने दोनों परिवारों के बीच के झगड़े को एक बार फिर से चर्चाओं में ला खड़ा किया।
 

विज्ञापन
Kashmera Shah takes another dig at Sunita I don’t talk about managers
कश्मीरा शाह, सुनीता आहूजा - फोटो : instagram

इस घटना के बाद सुनीता ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह कृष्णा का चेहरा दोबारा नहीं देखना चाहती हैं। 
उनके इस बयान के बाद  कृष्णा अभिषेक ने इसका जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि वह इस दुश्मनी से थक गये हैं। अपनी गलती की माफी वह कई बार मामा- मामी से मांग चुके हैं, लेकिन वो उनको माफ करने को तैयार ही नहीं हैं। ऐसे में रोज-रोज की बातों और दुश्मनी के कारण वह थक चुके हैं। कृष्णा अभिषेक का कहना था कि मुझे पता है कि मेरी मामी ने मेरे खिलाफ बहुत सी बातें कही हैं। मैं उनकी इन बातों से बेशक निराश हुआ हूं। मुझे लगता है कि वह मुझसे बहुत नाराज हैं, क्योंकि वह मुझे सबसे ज्यादा प्यार करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed