फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Tamil Row: हिंदी-तमिल बोलने के चक्कर में सायरा बानो ट्रोल, पत्नी के बचाव में ऐसे उतरे एआर रहमान

Fri, 28 Apr 2023 09:27 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 28 Apr 2023 09:27 AM IST
विज्ञापन
Kasturi Shankar Slams AR Rahman wife for not speaking in Tamil PS 2 music composer reacts gives savage reply
एआर रहमान , कस्तूरी - फोटो : social media

पूरी दुनिया को अपनी धुनों पर नाचने के लिए मजबूर करने वाले मशहूर संगीतकार ए आर रहमान इन दिनों मीडिया में छाए हुए हैं। आज रिलीज होने वाली मणिरत्नम की मेगा बजट फिल्म 'पीएस 2' में जहां एक तरफ उनका म्यूजिक धमाल मचाने के लिए तैयार है, वहीं दूसरी तरफ हाल ही में रहमान का पत्नी से एक इवेंट के स्टेज पर हिंदी छोड़ तमिल बोलने के लिए कहना खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एआर रहमान का अपनी मातृभाषा तमिल के लिए प्यार पहले भी कई बार दिख चुका है। लेकिन उनकी पत्नी द्वारा बोली गई तमिल भाषा ने ट्रोलिंग को न्योता दिया है। दरअसल, साउथ एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर ने सायरा को ट्रोल किया है। ऐसे में एआर रहमान भी चुप नहीं रहे और उन्होंने एक्ट्रेस के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए पत्नी का बचाव किया।  

Kasturi Shankar Slams AR Rahman wife for not speaking in Tamil PS 2 music composer reacts gives savage reply
एआर रहमान, सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो हाल ही में एक अवार्ड शो की वीडियो के वायरल होने के बाद सुर्खियां बटोर रहे हैं। ट्रेंडिंग वीडियो में, संगीतकार अपनी पत्नी से हिंदी में नहीं, बल्कि तमिल में बात करने के लिए कह रहे हैं। इस क्लिप पर जहां सभी लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं, वहीं अभिनेत्री कस्तूरी शंकर ने सायरा बानो पर तंज कसा है। अभिनेत्री का कहना है कि एआर रहमान की पत्नी को ठीक से तमिल बोलनी नहीं आती है। इसके बाद संगीतकार ने अभिनेत्री के ट्वीट का जवाब बेहद की शानदार ढंग से दिया। 
Priyanka Chopra: 'मैं उसे कई बार खोने वाली थीं... ', बेटी मालती के प्रीमैच्योर बर्थ पर प्रियंका का बड़ा खुलासा

Kasturi Shankar Slams AR Rahman wife for not speaking in Tamil PS 2 music composer reacts gives savage reply
कस्तूरी - फोटो : social media

हाल ही में, चेन्नई में विकटन अवॉर्ड शो से एआर रहमान की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपनी पत्नी को तमिल में बात करने के लिए कहा, जिसने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई। हाल ही में, कस्तूरी शंकर ने एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो पर कटाक्ष करने के लिए ट्वीट में वीडियो साझा किया और तमिल में लिखा, 'क्या? एआर रहमान की पत्नी को तमिल नहीं आती? उनकी मातृभाषा क्या है? घर में कौन सी भाषा बोलती होंगी?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kasturi Shankar Slams AR Rahman wife for not speaking in Tamil PS 2 music composer reacts gives savage reply
एआर रहमान और सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

पत्नी पर कसे गए तंज पर रिएक्ट करते हुए एआर रहमान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब लोगों को जवाब देने की बात आती है, तो वह किसी से पीछे नहीं हैं। एआर रहमान ने तमिल में कस्तूरी को जवाब दिया, जिसमें लिखा है, 'कधालुक्कु मरियाधई, जिसका मोटे तौर पर अनुवाद है उसकी इच्छाओं और डिफरेंस की रिस्पेक्ट करें।' 

विज्ञापन
Kasturi Shankar Slams AR Rahman wife for not speaking in Tamil PS 2 music composer reacts gives savage reply
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो एआर रहमान ने हाल ही में 'पोन्नियिन सेलवन 2' के गानों को कंपोज किया है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही संगीतकार 'अयालान' और 'मामनन' में संगीत दिया है जो जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।
Jiah Khan Suicide Case Verdict: सीबीआई की विशेष अदालत आज सुनाएगी फैसला, जानें इस मामले में अब तक क्या क्या हुआ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed