बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर सलमान के फैंस सहित सभी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। सभी सितारों ने सलमान खान को अपनी पोस्ट पर अलग अंदाज में बधाई दी। अभिनेता अजय देवगन ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी बधाई हो पांडे जी, आपका दिन शानदार रहे"।
अजय देवगन से लेकर कटरीना कैफ तक, सितारों ने 'दबंग खान' को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर सलमान खान की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने तस्वीर की पोस्ट में लिखा, ''अजेय, अटूट और सभी चीजों में निडर ... आप हमेशा इस तरह से रहें''। वहीं बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट और भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भी सलमान खान को ट्विटर पर बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "दबंग सलमान खान को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां। आपने दुनिया को साबित कर दिया कि निष्पक्ष, उदार और शिष्ट होकर ही व्यक्ति एक बेहतर इंसान बन सकता है। आप हमेशा फिट रहें और खुश रहें"।
Wishing the Dabaang @BeingSalmanKhan, a very Happy Birthday. You have proved the world that Being Natural, Being Generous and Being Respectful is truly Being Human. May you Stay Blessed and Fit.#HappyBirthdaySalman #SalmanKhanBirthday #HappyBirthdayBhaijaan #HBDSalmanKhan pic.twitter.com/4sefcxGgnA

वहीं अभिनेत्री मौनी रॉय ने भी दबंग खान को जन्मदिन दिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए सलमान को बधाई दी। इनके अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं जन्मदिन के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता ने उन्हें बेहद खास तोहफा दिया। बहन अर्पिता ने सलमान के जन्मदिन यानी 27 दिसंबर बेटी को जन्म दिया है।
A post shared by mon (@imouniroy) on
अर्पिता के पति आयुष शर्मा और उनके परिवार वालों ने आधिकारिक बयान देते हुए बताया कि अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने कहा, 'ढेर सारी खुशी के साथ, अर्पिता ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खुशी के मौके पर, हम अपने परिवार, दोस्तों और अपने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हैं। प्रशंसकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए एक विनम्र धन्यवाद करते हैं। यह सफर आप सभी के बिना पूरा नहीं हो सकता था।'
इसके साथ ही अर्पिता के पति और अभिनेता आयुष शर्मा ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी का नाम साझा किया है। आयुष शर्मा की इंस्टा पोस्ट के अनुसार उनकी बेटी का नाम आयत शर्मा है। गौरतलब है कि अर्पिता अस्पताल में सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिए इस बेटी को जन्म दिया और भाईजान के 54वें जन्मदिन को जीवन भर के लिए यादगार बना दिया है।