{"_id":"613c2a2e3939ca7bef697fe5","slug":"katrina-kaif-and-deepika-padukone-modelling-days-photos-goes-viral-on-social-media-actresses-looks-unrecognisable","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थ्रोबैक: मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखती थीं दीपिका और कटरीना, समय के साथ हो गईं और ग्लैमरस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थ्रोबैक: मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखती थीं दीपिका और कटरीना, समय के साथ हो गईं और ग्लैमरस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 11 Sep 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका और कटरीना के मॉडलिंग दिनों की एक तस्वीर
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्रियां कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दोनों ही अभिनेत्रियों ने कड़ी मेहनत करके खुद को इस मुकाम तक पहुंचाया है जहां हर कोई उनकी ही बातें करता है। कटरीना और दीपिका की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाती हैं और दोनों बॉलीवुड की सबसे मंहगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि फिल्मों में कदम रखने से पहले मस्तानी गर्ल दीपिका और टाइगर गर्ल कटरीना दोनों ही मॉडलिंग करती थीं।
वायरल हो रही दीपिका-कटरीना की पुरानी तस्वीर
यहीं से दोनों ने अपने करियर की शुरूआत की थी। अब हाल ही में उनके मॉडलिंग के दिनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। पूर्व मॉडल मॉर्क रोबिनसन ने दीपिका और कटरीना की तस्वीर साझा कर हर किसी को हैरत में डाल दिया है। इस तस्वीर में दोनों ही अभिनेत्रियां पहचान में नहीं आ रही हैं।
बता दें कि मॉर्क ने इंस्टाग्राम पर जो पुरानी तस्वीर साझा की है उसमें दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, सोफी चौधरी और दूसरी कई मॉडल्स नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दीपिका पीछे खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने फ्लैयर्ड जींस के साथ ट्यूब टॉप पहना है वहीं कटरीना मैचिंग ट्राउजर के साथ स्वेटशर्ट पहने नजर आ रही हैं। हालांकि दोनों के ही चेहरे पर लाइट काफी ज्यादा नजर आ रही है। अब फैंस उनकी इतनी पुरानी तस्वीर देखकर काफी हैरानी जता रहे हैं। कटरीना और दीपिका दोनों में ही मॉडलिंग के दिनों से लेकर ्अब तक काफी बदलाव आ चुका है।
अब दीपिका और कटरीना की ये पुरानी तस्वीर देखकर फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि दीपिका और कटरीना एक दूसरे की अच्छी दोस्त नहीं मानी जाती हैं। दरअसल जब दीपिका और रणबीर का ब्रेकअप हुआ था तो इसकी वजह कटरीना कैफ बताई गई थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि दीपिका से ब्रेकअप करते ही रणबीर कटरीना के करीब चले गए थे।
4 of 5
दीपिका पादुकोण- कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में दीपिका और कटरीना के बीच हमेशा एक दूरी रही। हालांकि रणवीर सिंह संग शादी करने पर जब दीपिका ने रिसेप्शन दिया तो उसमें उन्होंने कटरीना को भी निमंत्रण भेजा था। वहीं कटरीना भी पुरानी सारी बातें भुलाकर दीपिका और रणवीर की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुईं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना और दीपिका दोनों ने ही इस इंडस्ट्री में लंबा वक्त गुजारा है। आज दोनों ना सिर्फ टॉप अभिनेत्रियां हैं बल्कि बिजनेस में भी वो काफी आगे हैं। दीपिका ने KA एंटरप्राइज में इन्वेस्ट किया है जो योगर्ट्स, हॉबी बेस्ड स्टार्ट अप फ्रंट रो आदि में इनवेस्ट करते हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म 'छपाक' के साथ बतौर निर्माता भी डेब्यू किया है। दूसरी तरफ कटरीना भी बिजनेस वूमेन हैं। उन्होंने Kay Beauty नाम का ब्रांड लॉन्च किया है जिसकी नायका के साथ पार्टनरशिप हैं। एक तरफ जहां दीपिका शादी कर चुकी हैं तो वहीं कटरीना की भी शादी की खबरें अक्सर सामने आ जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।