सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: यशराज की फिल्म से किया था ट्यूलिप जोशी ने बॉलीवुड में डेब्यू, शादी के बाद संभाल रही हैं करोड़ो का बिजनेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 11 Sep 2021 07:21 AM IST
विज्ञापन
tulip joshi birthday aditya chopra offered her first roll in mere yaar ki shadi hai opposite uday chopra know interesting facts about actress
ट्यूलिप जोशी - फोटो : Instagram

मेरे यार की शादी है से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री  ट्यूलिप जोशी को अपनी पहली ही फिल्म में यशराज बैनर तले बनी फिल्म से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने का मौका मिला था।  ट्यूलिप जोशी हिन्दी के अलावा तमिल तेलुगू, कन्नड़, मलयालम सहित कई फिल्मों में काम किया। 11 सितम्बर 1979 में जन्मी ट्यूलिप जोशी अपना 42वां जन्मदिन रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से सुनाने जा रहे हैं।



गुजराती परिवार से रखती हैं ताल्लुक

 ट्यूलिप जोशी का जन्म गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने जमनाबाई नर्सी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। उसके बाद उन्होंने मेजरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद  ट्यूलिप ने साल 2000 में मिस इंडिया में भाग लिया था, लेकिन उन्हें वहां सफलता नहीं मिली।

Trending Videos
tulip joshi birthday aditya chopra offered her first roll in mere yaar ki shadi hai opposite uday chopra know interesting facts about actress
ट्यूलिप जोशी - फोटो : Instagram

अदित्य चोपड़ा ने दिया बड़ा ब्रेक

बता दें कि  ट्यूलिप जोशी की शुरुआत बॉलीवुड में काफी अच्छी रही। अपनी पहली ही फिल्म उन्हें यश राज के बैनर तले ऑफर हुई। इस फिल्म का टाइटल था ‘मेरे यार की शादी है’। 2002 में आई फिल्म में  ट्यूलिप के साथ जिम्मी शेरगिल, उदय चोपड़ा और बिपाशा बासु भी थे। दरअसल आदित्य चोपड़ा ने  ट्यूलिप को एक दोस्त की शादी में देखा था। उन्हें देखने के बाद आदित्य ने उन्हें फिल्म ऑफर की। इस फिल्म के लिए ट्यूलिप ऑडिशन देने पहुंची और सलेक्ट हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
tulip joshi birthday aditya chopra offered her first roll in mere yaar ki shadi hai opposite uday chopra know interesting facts about actress
 ट्यूलिप - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में नहीं मिली कामयाबी

 ट्यूलिप जोशी का करियर बॉलीवुड में लंबे समय तक नहीं चला। उनकी पहली फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’ ने बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं किया। लेकिन इस फिल्म के बाद  ट्यूलिप जोशी ने शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ में काम किया। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद ट्यूलिप ने 'धोखा कभी कहीं', 'सुपरस्टार ' , डैडी कूल' ,' रनवे',  'होस्टल', 'बी केयरफुल' , 'जय हो' , जैसी कुछ फिल्मों में काम किया।

tulip joshi birthday aditya chopra offered her first roll in mere yaar ki shadi hai opposite uday chopra know interesting facts about actress
ट्यूलिप जोशी - फोटो : Instagram

कैप्टन विनोद नायर से रचाई शादी

फिल्मों में काम करने के दौरान तुलिप की मुलाकात कैप्टन विनोद नायर से हुई। इन दोनों की मुलाकाते बढ़ी और दोनों के बीच में प्यार हो गया। जिन दिनों  ट्यूलिप की मुलाकात विनोद नायर से हुई उन दिनों वो अपनी नावेल  ‘प्राइड ऑफ लॉयन्स’ को लेकर चर्चा में थे। इन दोनों ने एक दुसरे के साथ रहने का फैसला किया। करीब 4 साल तक लिव-इन-रिलेशन में भी रहे| इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया|

विज्ञापन
tulip joshi birthday aditya chopra offered her first roll in mere yaar ki shadi hai opposite uday chopra know interesting facts about actress
ट्यूलिप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

करोड़ों का संभालती हैं बिजनेस

रिपोर्ट्स की माने तो विनोद ने सितंबर, 2007 में अपनी ट्रेनिंग और मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म शुरू की। शादी के बाद अब  ट्यूलिप जोशी विनोद के साथ यह 600 करोड़ की कंपनी संभाल रही हैं| वह इस कंपनी को डायरेक्ट कर रही हैं। बता दें कि उनके पति 1989 से लेकर 1995 तक इंडियन आर्मी का हिस्सा रहे थे| जहां उन्होंने जम्मू कश्मीर में एलओसी के नजदीक लाइव ऑपरेशंस से लेकर हाई रिस्क मिशन तक में भाग लिया था| 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed