{"_id":"613b2cec123e766c9f56c7f7","slug":"shriya-saran-birthday-special-facts-and-controversies-about-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: रजनीकांत की ऑनस्क्रीन पत्नी बन चर्चा में आई थीं श्रिया सरन, छोटी ड्रेस पहनने पर मचा था हंगामा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: रजनीकांत की ऑनस्क्रीन पत्नी बन चर्चा में आई थीं श्रिया सरन, छोटी ड्रेस पहनने पर मचा था हंगामा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रिया सरन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट हीरोइन श्रिया सरन 11 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रिया एक खूबसूरत प्रतिभावान अभिनेत्री होने के साथ साथ एक शानदार डांसर भी हैं। उन्होंने इंडियन क्लासिकल के साथ साथ वेस्टर्न डांस में भी महारथ हासिल है और इसके लिए वो कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पैदा हुईं श्रिया ने मनोरंजन जगत में खूब नाम कमाया है। वो साउथ की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं।
डांसिंग क्वीन हैं श्रिया सरन
उन्होंने दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता पुष्पेंद्र सरन भटनागर भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) में और मां नीरजा सरन दिल्ली पब्लिक स्कूल में टीचर थीं। हालांकि श्रिया का मन फिल्मों में आने का था ऐसे में उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 2001 में बनारस में एक वीडियो शूट कर शुरू कर किया था। बता दें कि श्रिया बॉलीवुड फिल्म 'द्श्यम' में अजय देवगन की पत्नी के रोल में भी नजर आ चुकी हैं।
Trending Videos
2 of 5
श्रिया सरन
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रिया को रेणु नाथन की म्यूजिक वीडियो 'थिरकती क्यूं हवा' में डांस करने का बड़ा मौका मिला था। कैमरे के सामने श्रिया का यह पहला परफॉरमेंस था। यहीं से श्रिया की किस्मत चमकी और उन्हें रामोजी फिल्म ने फिल्म इष्टम के लिए साइन कर लिया। बता दें कि इस दौरान श्रिया ने चार फिल्में साइन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
श्रिया सरन
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रिया साल 2003 में बॉलीवुड फिल्म 'तुझे मेरी कसम' में नजर आईं थीं। इसके बाद उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम' में काम किया था। हालांकि ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थीं। श्रिया को असली पहचान मिली रजनीकांत की फिल्म शिवाजी द बॉस से। इस फिल्म की सफलता के चलते उन्हें बेस्ट तमिल अभिनेता का अवॉर्ड भी मिला।
4 of 5
श्रिया सरन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि श्रिया भी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिनका नाम कभी ना कभी विवाद से जुड़ जाता है। फिल्म 'शिवाजी द बॉस' के सिल्बर जुबली फंक्शन में शॉर्ट डीप नेक वाली सफेद रंग की ड्रेस में नजर आईं। इस फंक्शन में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधी बतौर गेस्ट मौजूद थे। बता दें कि श्रिया की शॉट ड्रेस को लेकर राजनीतिक लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसके लिए श्रिया को माफी भी मांगनी पड़ी थी।
विज्ञापन
5 of 5
श्रिया सरन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद श्रिया ने अपने रशियन ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचेव के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। उनकी शादी में बेहद करीबी लोग शामिल हुए थे। श्रिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं जो उन्हें काफी पसंद आती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।