{"_id":"613ba8368ebc3ebde1369f02","slug":"top5-govinda-wife-sunita-does-not-want-to-see-krishna-face-and-no-one-win-ticket-to-finale-in-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: कृष्णा अभिषेक की शक्ल भी नहीं देखना चाहती गोविंदा की पत्नी और बिग बॉस OTT के फिनाले में नहीं मिली किसी भी कंटेस्टेंट को जगह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: कृष्णा अभिषेक की शक्ल भी नहीं देखना चाहती गोविंदा की पत्नी और बिग बॉस OTT के फिनाले में नहीं मिली किसी भी कंटेस्टेंट को जगह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक
- फोटो : Instagram
कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा के रिश्ते में सबकुछ सही नहीं है। जब-जब गोविंदा कपिल शर्मा के शो में मेहमान बनाकर आए तब-तब कृष्णा शो से नदारद रहे। हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा और सुनीता वाले एपिसोड का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया और एक मीडिया को दी बातचीत में बताया कि अभी हमारे बीच सुलह नहीं हुई है और उन्हें लगता है दोनों पार्टी एक साथ स्टेज पर नहीं आना चाहती। अब कृष्णा अभिषेक के इस बयान पर अब उनकी मामी सुनीता आहूजा ने खुलकर बात की और वो कृष्णा पर भड़क गईं।
Trending Videos
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के शुक्रवार के एपिसोड में आज सेलेब्रिटी के रूप में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और निर्देशक फराह खान पहुंची थीं। दोनों की जोड़ी ने केबीसी के आज के एपिसोड में 25 लाख रुपये की रकम जीती। कौन बनेगा करोड़पति का आज का एपिसोड बेहद खास था। क्योंकि आज वहां दीपिका पादुकोण और फराह खान पहुंची थीं। आज ही शो पर गणेश चतुर्थी भी मनाई गई।
फराह और दीपिका की इस जोड़ी ने जो 25 लाख रुपये की रकम जीती है, वो इसका इस्तेमाल किसी नेक काम में करेंगी। दीपिका गेम जीती हुई इस रकम को द लिव लव लाफ फाउंडेशन के जरिए खर्च करेंगी। जबकि फराह खान अयांश मदन के इलाज के लिए इस रकम का एक हिस्सा खर्च करेंगी।
KBC 13: ढेर सारी मस्ती के बीच, दीपिका पादुकोण और फराह खान ने जीते 25 लाख रुपये
फराह और दीपिका की इस जोड़ी ने जो 25 लाख रुपये की रकम जीती है, वो इसका इस्तेमाल किसी नेक काम में करेंगी। दीपिका गेम जीती हुई इस रकम को द लिव लव लाफ फाउंडेशन के जरिए खर्च करेंगी। जबकि फराह खान अयांश मदन के इलाज के लिए इस रकम का एक हिस्सा खर्च करेंगी।
KBC 13: ढेर सारी मस्ती के बीच, दीपिका पादुकोण और फराह खान ने जीते 25 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : Voot
बिग बॉस ओटीटी अपने आखिरी दौर में जबरदस्त तूफानी होता जा रहा है। हर प्रतियोगी जबरदस्त तरीके से फिनाले में पहुंचने के लिए अपना जोर लगा रहा है। बिग बॉस के दिए टिकट टू फिनाले टास्क में प्रतियोगियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। इस बीच राकेश बापत और प्रतीक के बीच जबरदस्त बहस भी हो गई।
Bigg Boss OTT:किस खिलाड़ी को घर के बाहर निकल कर मारना चाहते हैं राकेश बापट, कहा- एक बार मारूंगा जरूर
Bigg Boss OTT:किस खिलाड़ी को घर के बाहर निकल कर मारना चाहते हैं राकेश बापट, कहा- एक बार मारूंगा जरूर
काम्या पंजाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन का सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस लोगों का खासा पसंद आता है। इसमें लगातार होते ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। बिग बॉस के प्रसंशकों की लिस्ट यूं तो काफी लंबी है, लेकिन कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो इस शो को बेहद पसंद करते हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक टीवी की जानी-मानी अदाकारा काम्या पंजाबी। काम्या ना सिर्फ इस शो की दर्शक हैं, बल्कि वह इस टीवी रियलिटी शो को लेकर अपने विचार भी खुल कर रखती हैं।
Bigg Boss OTT: काम्या पंजाबी ने नेहा भसीन को लगाई फटकार, कहा- सब खेलने ही आए है रिश्ते बनाने नहीं
Bigg Boss OTT: काम्या पंजाबी ने नेहा भसीन को लगाई फटकार, कहा- सब खेलने ही आए है रिश्ते बनाने नहीं
विज्ञापन
प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल
- फोटो : Instagram
बिग बॉस ओटीटी खत्म होने में बस हफ्ता भर ही बचा है। ऐसे में हर प्रतियोगी यही कोशिश में लगा हुआ है कि वो अपने दर्शकों का दिल जीतकर बिग बॉस ओटीटी का खिताब अपने नाम करवाए। दर्शकों के हाथ में फैसला देने साथ-साथ बिग बॉस ने हर साल की तरह इस साल भी सभी कंटेस्टेंट्स को टिकट टू फिनाले देने का फैसला लिया। लेकिन जैसा कि सब जानते हैं कि बिग बॉस के घर में बिना टास्क किए कुछ हासिल नहीं होता। ऐसे में फिनाले में अपनी खास जगह बनाने के घर में मौजूद सभी सदस्यों ने जान लगा दी।
Bigg Boss Ott: फिनाले में नहीं मिली किसी भी कंटेस्टेंट को जगह, प्रतीक सहजपाल पर भड़के घर वाले
Bigg Boss Ott: फिनाले में नहीं मिली किसी भी कंटेस्टेंट को जगह, प्रतीक सहजपाल पर भड़के घर वाले