फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13: ढेर सारी मस्ती के बीच, दीपिका पादुकोण और फराह खान ने जीते 25 लाख रुपये

Fri, 10 Sep 2021 11:49 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 10 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
KBC 13: Deepika Padukone and Farah Khan win Rs 25 lakh
केबीसी के सेट पर दीपिका पादुकोण और फराह खान - फोटो : अमर उजाला
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के शुक्रवार के एपिसोड में आज सेलेब्रिटी के रूप में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और निर्देशक फराह खान पहुंची थीं। दोनों की जोड़ी ने केबीसी के आज के एपिसोड में 25 लाख रुपये की रकम जीती। कौन बनेगा करोड़पति का आज का एपिसोड बेहद खास था। क्योंकि आज वहां दीपिका पादुकोण और फराह खान पहुंची थीं। आज ही शो पर गणेश चतुर्थी भी मनाई गई। 

फराह और दीपिका की इस जोड़ी ने जो 25 लाख रुपये की रकम जीती है, वो इसका इस्तेमाल किसी नेक काम में करेंगी। दीपिका गेम जीती हुई इस रकम को द लिव लव लाफ फाउंडेशन के जरिए खर्च करेंगी। जबकि फराह खान अयांश मदन के इलाज के लिए इस रकम का एक हिस्सा खर्च करेंगी। 
KBC 13: Deepika Padukone and Farah Khan win Rs 25 lakh
केबीसी के सेट पर दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

25 लाख रुपये का सवाल
फराह खान और दीपिका से अमिताभ बच्चन ने फिल्म से जुड़े सवाल भी किए। 25 लाख रुपये के लिए जो सवाल उनसे पूछा गया वो भी फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ था।

सवाल- फरवरी 2020 में, सबसे अधिक भाषाओं में फिल्मों के संपादन के लिए इनमें से  किस फिल्म एडिटर का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया?
जवाब- श्रीकर प्रसाद

KBC 13: Deepika Padukone and Farah Khan win Rs 25 lakh
केबीसी के सेट पर दीपिका पादुकोण संग फराह खान - फोटो : अमर उजाला

जमकर की मस्ती
इस पूरे एपिसोड के दौरान फराह और दीपिका ने जमकर मस्ती भी की। अमिताभ बच्चन ने रणवीर से जुड़ा एक किस्सा सुनाया, जिस पर दर्शक और दीपिका खुद बहुत जोर से हंसी थीं। अमिताभ ने बताया कि कैसे एक अवॉर्ड शो के दौरान रणवीर के इशारों को खुद से जुड़ा हुआ समझ रहे थे जबकि रणवीर दीपिका के लिए वो इशारे कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13: Deepika Padukone and Farah Khan win Rs 25 lakh
केबीसी के सेट पर दीपिका पादुकोण और फराह खान - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अमिताभ ने दीपिका की पोल भी खोली। उन्होंने बताया कि आम इंसान एक दिन में तीन बार खाता है लेकिन दीपिका हर तीन मिनट में खाना खाती है। बिग बी की इस बात पर दीपिका ने सहमति जताई।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
KBC 13: Deepika Padukone and Farah Khan win Rs 25 lakh
केबीसी के सेट पर दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

डिप्रेशन को लेकर फिर खोले दिल के राज
दीपिका पादुकोण ने इस शो के दौरान डिप्रेशन से जुड़े अपने खराब दौर की बातों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके साथ डिप्रेशन के दौरान क्या क्या घटा। वो कैसा फील करती थीं। आज समाज को डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या को समझना चाहिए।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed