क्वारंटीन में इन दिनों अभिनेत्री कटरीना कैफ खुद ही घर का काम कर रही हैं। कभी वो झाड़ू लगाते हुए वीडियो पोस्ट करती हैं तो कभी बर्तन धोते हुए। वहीं अब कटरीना ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है जो सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में कटरीना अपनी छोटी बहन इसाबेल के साथ नजर आ रही हैं। खास बात है कि इस वीडियो में डिश बनाने के बाद अभिनेत्री ने ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी।
बहन के साथ किचन में कटरीना कैफ ने बनाई ऐसी डिश, वीडियो में बोलीं- 'नहीं पता ये क्या है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में कटरीना इसाबेल के साथ किचन में हाथ आजमा रही हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि ये दोनों अभिनेत्रियां पैनकेक बनाने की कोशिश कर रही हैं। साथ ही कैमरे में हंसते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कटरीना ने शेयर किया है।
वीडियो पोस्ट करते हुए कटरीना ने कैप्शन में लिखा- 'हमें खुद नहीं पता ये क्या है। हम आपको बता देंगे जब हम ये बना लेंगे।' अभिनेत्री के इस वीडियो पर यूजर्स भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कटरीना का हाल ही में एक और इंस्टाग्राम पोस्ट भी चर्चा में रहा था। इस पोस्ट में कटरीना ने एक अभिनेत्री के काम की सराहना की थी। ये अभिनेत्री शाहरुख खान की फिल्म फैन में नजर आ चुकी हैं।
We’re not sure what it is either .... we ll let u know when we do 🤔🍴🥣 #happyworldsiblingday @isakaif
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
कटरीना ने शिखा मल्होत्रा की अस्पताल की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था- 'असली जिंदगी का हीरो।' शिखा इस वक्त बालासाहेब ठाकरे ट्रामा हॉस्पिटल मुंबई में नर्स बनकर लोगों की सेवा कर रही हैं।
इस बारे में शिखा ने इंडिया टुडे वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इस फैसले के पीछे की वजह बताई। शिखा ने कहा था- 'जब मैंने पीएम मोदी को 21 दिन के लॉकडाउन का एलान करते हुए सुना तो मैं घर पर नहीं बैठ पाई। मैं मेडिकल ग्राउंड से हूं तो इस वक्त की गंभीरता को समझ सकती हूं। मैंने उसके अगले दिन से ही मुंबई के अस्पतालों में जाना शुरू कर दिया था। मुझे मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने गाइड किया और कोविड 19 के आइसोलेशन वार्ड की देखरेख के लिए रख लिया क्योंकि वहां पर नर्स की आवश्कता थी।'
पुरानी तस्वीर शेयर कर अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों को दिया चैलेंज, क्या आप पहचान पाए?