{"_id":"5b2e09334f1c1b264d8b8028","slug":"katrina-kaif-and-jacqueline-fernandez-cold-war-during-dabangg-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे को देखना तक नहीं चाहती ये दो हीरोइनें, परेशान सलमान ने अब उठाया ये कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक-दूसरे को देखना तक नहीं चाहती ये दो हीरोइनें, परेशान सलमान ने अब उठाया ये कदम
Sat, 23 Jun 2018 02:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को भले ही क्रिटिक्स की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हो लेकिन ऐसा लगता है कि 'भाई' के फैंस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है तभी तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए हैं। जहां एक ओर 'रेस 3' जबरदस्त कमाई कर रही है तो वहीं सलमान का 'दबंग टूर' भी सुपरहिट रहा है। जल्द ही सलमान कटरीना कैफ समेत 'रेस 3' की पूरी टीम को लेकर 'दबंग टूर' पर निकलने वाले हैं।
2 of 5
race-3 starcast
'दबंग' टूर में इस बार सलमान के साथ उनकी लीडिंग एक्ट्रेस कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा और डेजी शाह नजर आएंगी लेकिन अब जो खबर आ रही है उसके मुताबिक सलमान की दो हीरोइनों के बीच कोल्ड वार की स्थिति बनी हुई है जिसे लेकर खुद सलमान भी चिंतित हैं।
3 of 5
कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस
सलमान की ये दो हीरोइनें कोई और नहीं बल्कि कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडिस हैं। सलमान के करीबी एक सूत्र के मुताबिक 'कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडिस में बिल्कुल भी नहीं बनती। जिसके बाद ये दोनों 'दबंग टूर' के दौरान कोई भी परफॉर्मेंस साथ में नहीं करेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस
'यही नहीं सलमान खान ने खुद भी आयोजकों और इवेंट मैनेजर को साफ शब्दों में कहा है कि ऐसा कोई कॉन्सर्ट ना रखें जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस का आमना-सामना हो। कटरीना और जैकलीन के बीच ये कोल्ड वार कितनी गंभीर है उसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अमेरिका में ये जिस होटल के कमरे में रुकेंगे वो अलग-अलग फ्लोर पर होंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif
- फोटो : PTI
हालांकि दोनों एक्ट्रेसेस के बीच विवाद किस बात को लेकर है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। वहीं फीस की बात करें तो इस टूर में सलमान खान के बाद कटरीना ही सबसे बड़ी स्टार हैं। कटरीना कैफ को सोनाक्षी और जैकलीन से ज्यादा फीस मिल रही है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।