{"_id":"5d2c75b98ebc3e6d05746c64","slug":"katrina-kaif-birthday-katrina-and-veteran-actor-gulshan-grover-love-making-scene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बैडमैन' के साथ कटरीना ने दो घंटे तक की थी लिपलॉक सीन की प्रैक्टिस, बाद में हुई कंट्रोवर्सी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बैडमैन' के साथ कटरीना ने दो घंटे तक की थी लिपलॉक सीन की प्रैक्टिस, बाद में हुई कंट्रोवर्सी
Tue, 16 Jul 2019 01:02 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ 16 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। साल 2003 में फिल्म 'बूम' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कटरीना आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। कटरीना का नाम सलमान खान के साथ जुड़ चुका है हालांकि कुछ समय बाद दोनों की राहें अलग हो गईं लेकिन आज भी दोनों के बीच की केमेस्ट्री लोग खूब पसंद करते हैं। कभी दोनों को एक ही मग में कॉफी पीते देखा जाता है तो कभी सलमान कटरीना को माई बेबी कहकर पुकारते हैं। हाल ही में दोनों की शादी का वीडियो वायरल हुआ था जो उनकी फिल्म 'भारत' से था।
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
शायद आपको ये जानकारी नहीं होगी कि कटरीना ने फिल्मी करियर की शुरुआत में कई मलयालम फिल्मों में काम किया था। उनमें 2004 में मल्लीस्वरी और 2005 में अलारी पेडगु जैसी फिल्में शामिल हैं। कटरीना आयद कभी बॉलीवुड में नहीं आ पाती अगर साल 2003 में डायरेक्टर कायजाद गुस्ताद ने उन्हें एक फैशन शो में न देखा होता। इसी शो के बाद से फिल्म 'बूम' में उन्हें अमिताभ बच्चन के अपोजिट कास्ट किया गया था।
सलमान खान और कटरीना कैफ
सलमान खान ने 2004 में कटरीना कैफ को 'मैंने प्यार क्यों किया' में चांस दिया। यह कटरीना की पहली हिट फिल्म भी थी। इसके बाद सलमान-कटरीना पार्टी और पब्लिक प्लेस पर एक साथ दिखने लग गए। इस दौरान सलमान ऐश्वर्या के लिए पागल थे दोनों के ब्रेकअप के बाद उन्हें कटरीना में ऐश्वर्या नजर आईं जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif
- फोटो : file photo
सलमान कटरीना को फिल्म दिलाने में मदद भी करने लगे थे। ऊपर से मीडिया ने सवाल करना शुरू कर दिया था कि दोनों कब शादी कर रहे हैं लेकिन इसी बीच दोनों का ब्रेकअप हो गया। सलमान के अलावा कटरीना का नाम रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ा। साल 2009 में कटरीना ने रणबीर के साथ फिल्म साइन की 'अजब प्रेम की गजब कहानी'। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी। हालांकि दोनों लिव-इन में रहने के बाद अलग हो गए। दोनों के ब्रेकअप की वजह रणबीर की मां नीतू कपूर बताई जाती हैं।
विज्ञापन
कटरीना कैफ
कटरीना के बारे में एक दिलचस्प किस्सा और भी है। उनकी डेब्यू फिल्म 'बूम' में एक सीन ऐसा भी था जिसमें गुलशन ग्रोवर को कटरीना कैफ को किस करना था। इस सीन में उनके साथ ही अमिताभ बच्चन भी थे। यह बहुत ही असहज कर देने वाली स्थिति थी। गुलशन और कटरीना दो घंटे तक बंद कमरे में किस की प्रैक्टिस करते रहे। रिलीज के बाद इस सीन पर काफी विवाद भी हुआ। जब कटरीना से फिल्म बूम के विवादित सीन के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि इसमें रिएक्ट करने जैसा क्या है। मैंने ये सीन दिए इसके लिए मैं मना नहीं करूंगी लेकिन मैं कंफर्टेबल नहीं थी।