फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif Birthday: जब कटरीना की बर्थडे पार्टी में भिड़ गए थे शाहरुख और सलमान, एक्ट्रेस को खुद करना पड़ा था बीच-बचाव

Sat, 16 Jul 2022 10:28 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Birthday When Salman Khan had a fight with Shah Rukh Khan at Katrina Kaif 27th birthday party in 2008
शाहरुख खान, सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : social media

बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने वाली कटरीना कैफ 16 जुलाई यानी आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कटरीना आज फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें हिंदी भी सही से नहीं आती थी। हालांकि उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से हिंदी फिल्मों में अपनी जगह बना ली और इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस के रूप में खुद को स्थापित कर लिया। अब जबकि आप किसी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो वहां के लोगों से मिलना-जुलना दोस्ती और दुश्मनी तो लगी ही रहती है। हालांकि हम यहां पर कटरीना की किसी से फाइट की नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम बात कर रहे हैं, कटरीना के 27 वें जन्मदिन पर शाहरुख और सलमान के बीच हुए झगड़े की। जो चर्चा का विषय बन गया था और आज भी गाहे-बगाहे लोगों की जुबान पर आ ही जाता है।

Katrina Kaif Birthday When Salman Khan had a fight with Shah Rukh Khan at Katrina Kaif 27th birthday party in 2008
शाहरुख खान, सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : social media

कटरीना को खुद करना पड़ा था बीच-बचाव
सलमान की दोस्ती और दुश्मनी तो जगजाहिर है और शाहरुख खान के साथ उनका झगड़ा काफी सुर्खियों में रहा था, जिसे आज भी लोग नहीं भूले हैं, हालांकि अब कई मौको पर दोनों अभिनेताओं को अक्सर साथ देखा जाता है। बॉलीवुड के इन दोनों खान के बीच सब कुछ सही है, लेकिन कैट के जन्मदिन की पार्टी में उस फाइट के बाद लंबे समय तक दबंग खान और किंग खान के बीच रिश्ते खराब रहे थे।
 

Katrina Kaif Birthday When Salman Khan had a fight with Shah Rukh Khan at Katrina Kaif 27th birthday party in 2008
शाहरुख खान, सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : social media

बात साल 2008 की है, जब कटरीना कैफ के 27 वें जन्मदिन को सलमान खान होस्ट कर रहे थे, वहीं बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान संग सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने सलमान पर तंज कसा। इसके बाद सलमान भी कहां चुप रहने वाले थे, उन्होंने भी शाहरुख पर पलटकर तंज किया। बताया जाता है कि इसके बाद दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई की हाथापाई तक नौबत आ गई...यहां तक कि कटरीना और गौरी खान को बीच-बचाव करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Birthday When Salman Khan had a fight with Shah Rukh Khan at Katrina Kaif 27th birthday party in 2008
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दूर हुआ मनमुटाव
इस लड़ाई को एक अर्सा गुज़र जाने के बाद भी दोनों के बीच संबंध नॉर्मल नहीं रहे और साल 2018 में शाहरुख ने खुद कहा था कि दोनों के बीच किसी काम को लेकर लड़ाई नहीं हुई थी बल्कि पर्सनल वजह से थी। उन्होंने बताया था कि इस बात के लिए वह बहुत शर्मिंदा थे और बताया था कि वहां किसी भी तरह का लड़ाई नहीं होने वाली थी लेकिन मैं थका हुआ था और ये हो गया। हालांकि साल 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में ये दोनों खान एक बार फिर से साथ आ गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed