फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Lalit Affair: सुष्मिता-ललित के रिश्ते पर बेटे रुचिर का रिएक्शन, बोले- फैमिली पॉलिसी के तहत मैं उन पर...

Sat, 16 Jul 2022 09:56 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 16 Jul 2022 09:56 AM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair: After Rohman Shawl, Rajeev Sen Modi Son Ruchir Commented on their relation
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते का एलान किया था। खबर के सामने आने के बाद पहले सुष्मिता के भाई और फिर कथित एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन का बयान सामने आया था। वहीं अब ललित मोदी के परिवार वालों ने इस खबर पर रिएक्ट किया है। जी हां, ललित मोदी के बेटे रुचिर ने अपने पिता और मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के रिश्ते पर टिप्पणी की है।

Sushmita Sen Lalit Modi Affair: After Rohman Shawl, Rajeev Sen Modi Son Ruchir Commented on their relation
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

रुचिर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "मैं सच बताऊं तो मुझे किसी पर टिप्पणी करना पसंद नहीं। किसी के पर्सनल मैटर्स पर तो बिल्कुल भी नहीं। और फैमिली पॉलिसी के तहत मैं उन पर कमेंट नहीं कर सकता। यह उनका जीवन है और यह उनका निर्णय है।"

Sushmita Sen Lalit Modi Affair: After Rohman Shawl, Rajeev Sen Modi Son Ruchir Commented on their relation
रोहमन शॉल, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

रोहमन ने दिया ऐसा रिएक्शन
एक इंटरव्यू के दौरान रोहमन ने कहा- प्यार खूबसूरत है, इसलिए उन्हें खुश रहने दीजिए। मुझे इतना पता है कि अगर उसने किसी को चुना है तो वो उसके लायक है। इसके अलावा रोहमन ने अपनी स्टोरी पर लिखा- किसी पर हंसने से सुकून मिल जाये तो हंस लेना, क्योंकि परेशान वो नहीं तुम हो। यानि रोहमन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ ललित को देखकर दुखी नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair: After Rohman Shawl, Rajeev Sen Modi Son Ruchir Commented on their relation
सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता के भाई ने कह दी थी यह बात
ललित मोदी के एलान के बाद एक मीडिया हाउस ने सुष्मिता सेन के भाई और टीवी अभिनेता राजीव सेन से संपर्क किया। राजीव सेन ने कहा, “मैं सुखद आश्चर्यचकित हूं। मैं कुछ भी बोलने से पहले अपनी बहन से बात करना चाहूंगा। मुझे इस बारे में काेई जानकारी नहीं है। मेरी बहन ने अब तक अपनी ओर से इस खबर की पुष्टि भी नहीं की है, इसलिए, मैं अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।”

विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair: After Rohman Shawl, Rajeev Sen Modi Son Ruchir Commented on their relation
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

सुष्मिता ने तोड़ी चुप्पी
ललित मोदी की पोस्ट के तकरीबन 21 घंटे बाद सुष्मिता सेन ने रिएक्ट किया है। अभिनेत्री ने बेटियों के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, मैं एक खुश जगह पर हूं !!! न ही शादी हुई है... न कोई अंगूठी ... बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं !!" सुष्मिता सेन ने आगे लिखा, "पर्याप्त स्पष्टीकरण दे चुकी हूं...अब वापस काम पर फोकस करना है!! मेरी खुशी में हमेशा साथ देने के लिए धन्यवाद ... और जो साथ नहीं देते हैं उनके लिए ... वैसे भी 'आपका इससे कोई लेना देना नहीं है' !!! मैं आप लोगों से प्यार करती हूं!!!"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed