सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद फूट-फूटकर रोती थीं कटरीना, पहली बार बताया कैसी हो गई थी हालत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 30 May 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif break silence on breakup with Ranbir Kapoor during Salman Khan Bharat film promotion
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को एक साथ समय बिताते हुए और डिनर डेट पर कई बार देखा गया है। रणबीर की लाइफ में आलिया पहली एक्ट्रेस नहीं हैं। आलिया से पहले रणबीर का नाम दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) से भी जुड़ चुका है। हाल ही में 'भारत' (Bharat) फिल्म के प्रमोशन में बिजी एक्ट्रेस कटरीना ने बताया कि ब्रेकअप के बाद उनकी हालत कैसी हो गई थी। 

Trending Videos
Katrina Kaif break silence on breakup with Ranbir Kapoor during Salman Khan Bharat film promotion
katrina kaif ranbir kapoor - फोटो : file photo

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान कटरीना ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी वह बात बताई जिसकी वजह से काफी लाइमलाइट में रहीं। कटरीना ने रणबीर से ब्रेकअप को लेकर कहा- 'दिल टूटने के बाद पर्सनली और प्रोफेशनली बहुत सारे बदलाव आए। रिलेशनशिप खत्म होने के बाद खुद के बारे में बहुत सारी बातों को समझने और सोचने के लिए मजबूर किया गया। जो होना होता है वो हो गया और उसके पीछे की वजह भी होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif break silence on breakup with Ranbir Kapoor during Salman Khan Bharat film promotion
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo

'बार बार देखो' फिल्म की बात करते हुए कटरीना ने कहा- 'जब थाइलैंड की फ्लाइट में थी तो दिमाग में अलग तरह के विचार आ रहे थे। जब आप किसी चीज में उलझते हो तो वो आपको अंदर तक परेशान कर देता है। यह बहुत बुरा था। आश्चर्य होता है कि कोई आपको परेशानी में कैसे डाल सकता है। उस समय बहुत कुछ सीखा और इंसान कैसे काम करते हैं वो समझने की कोशिश की। कुछ चीजें उदास कर देती हैं लेकिन अब सब ठीक है।' 

Katrina Kaif break silence on breakup with Ranbir Kapoor during Salman Khan Bharat film promotion
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo

कटरीना ने कहा कि एक बार तो योगा टीचर ने मुझसे पूछा कि क्या सब कुछ ठीक है? उस वक्त मैं खुद को रोक ना सकी और आंखों में आंसू आ गए थे। आपको बता दें, कटरीना और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में थे। यहां तक कि दोनों काफी वक्त लिव-इन में भी रहे लेकिन अब अलग हो चुके हैं। कटरीना से पहले रणबीर दीपिका को भी डेट कर चुके हैं। कई इंटरव्यू के दौरान दीपिका भी बता चुकी हैं कि रणबीर के जाने के बाद उनकी हालत कैसी हो गई थी।

विज्ञापन
Katrina Kaif break silence on breakup with Ranbir Kapoor during Salman Khan Bharat film promotion
katrina kaif salman khan - फोटो : social media

कटरीना कैफ आखिरी बार आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। कटरीना अब सलमान के साथ 'भारत' में नजर आएंगी। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और तब्बू भी हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed