बॉलीवुड के गलियारों से हमेशा ही किसी ना किसी के लिंकअप की खबरें आती रहती हैं। इन दिनों बॉलीवुड में हॉट टॉपिक बने हैं अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जा रहा है। दोनों ही आए दिन कैमरा में कैद होते ही रहते हैं। दोनों की डेटिंग की खबरें भी बड़ी ही जोरों शोरों से सामने आ रही हैं। इन्हीं खबरों के बीच अब कटरीना कैफ की ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें देख आप भी सोचने लगेंगे कि कहीं इन दोनों ने छुपते-छुपाते शादी तो नहीं कर ली है।
विक्की कौशल संग अफेयर की खबरों के बीच दुल्हन के अवतार में दिखीं कटरीना, दोस्तों संग खेला ताश
कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में कटरीना कैफ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में कटरीना दुल्हन बनी बैठी हैं और अपने दोस्तों के साथ बैठ कर पत्ते (ताश) खेल रही हैं।
ये तस्वीर सोशल मीडिया पर कटरीना ने खुद ही साझा की है। तस्वीर में कटरीना दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ये फोटो किसी शूटिंग के सेट की हैं जिसमें कटरीना अपने दोस्तों के साथ बैठकर ताश खेल रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में कटरीना ने लिखा है, 'on set shenanigans .....' इस तस्वीर को कटरीना के फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
गौरतलब है कि इन दिनों कटरीना और विक्की की डेटिंग की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में कटरीना और विक्की को साथ में स्पॉट किया गया। जिसके बाद फैन्स ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। फैन्स ने विक्की कटरीना की तस्वीरों पर 'मिस्टर एंड मिसेज कौशल' कमेंट किए। जिसे देखकर लगता है कि कटरीना और विक्की की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद आ रही है।
बात करें कटरीना के वर्कफ्रंट की तो कटरीना फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कटरीना के साथ अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। फिल्म 27 मार्च 2020 में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें कटरीना, अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी का हाथ थामे नजर आ रही थीं।