पिछले कुछ सालों में बैक टू बैक हिट देकर अक्षय कुमार हिट मशीन बन गए हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'पृथ्वीराज' भी शामिल है। वहीं इस फिल्म के साथ ही पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। ऐसे में फिल्म के सेट मानुषी की पहली तस्वीर सामने आई है।
अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' से सामने आई मानुषी की तस्वीर, संयोगिता का निभा रही हैं किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्म पृथ्वीराज में संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की चर्चा पिछले लंबे वक्त से हो रही है। फिल्म के शूटिंग सेट से मानुषी ने एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई है। बता दें कि ये एक सिल्हूट(Silhouette) तस्वीर है।
View this post on Instagram
A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar) on
बात फिल्म की करें तो फिल्म, पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता की प्रेम कहानी पर आधारित है। जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं अक्षय और मानुषी के अलावा फिल्म में मोहम्मद गौरी का किरदार मानव विज निभाएंगे। फिल्म को लेकर अक्षय के फैंस के बीच अभी से ही क्रेज देखने को मिल रहा है और मानुषी की तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि फिल्म 2020 की दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। इसके साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में आशुतोष राणा और सोनू सूद भी नजर आ सकते हैं। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
View this post on Instagram
A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar) on
बात अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की करें तो पृथ्वीराज के अलावा अक्षय कुमार के खाते में कई और फिल्में भी हैं। कटरीना कैफ के साथ रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी, कृति सेनन के साथ बच्चन पांडे और कियारा आडवाणी के साथ लक्ष्मी बॉम्ब भी इस साल रिलीज होंगी।